कोटे की जांच को पहुंचा था पूर्ति अधिकारी, कोटेदार ने ऐसे बता दिया-तुम नकली हो!

शाहजहाँपुर। यूपी के शाहजहाँपुर मे फर्जी जिला पूर्ति अधिकारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। फर्जी जिला पूर्ति अधिकारी बनकर युवक एक कोटेदार को डरा धमकाकर धन उगाही करने पहुंचा था। शक होने पर कोटेदार ने ग्रामीणों को इकट्ठा कर पहले तो फर्जी डीएसओ की जमकर पिटाई की उसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फर्जी डीएसओ को गिरफ्तार कर कोटेदार की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया।

shahjahanpur Fake DSO Arrested

दरअसल मामला थाना रोजा के बलिया गांव का है। इस गांव के कोटेदार सुखदीप रोज की तरह ग्रामिणों को गल्ला बांट रहे थे। तभी उनके कोटे पर एक अनूप नाम का युवक पहुंचा और कोटेदार को डराने धमकाने लगा। युवक खुद को जिला पूर्ती अधिकारी बता रहा था। कोटेदार सुखदीप ने बताया कि जब युवक खुद को जिला पूर्ति अधिकारी बताकर धमकाने लगा तो हमे शक हुआ। शक होने के बाद हमने उससे जिला पूर्ति अधिकारी का आई कार्ड दिखाने के लिए कहा तो युवक वहां से भागने की कोशिश करने लगा। युवक ने पहले तो कहा था कि वह लखनऊ से चेकिंग करने आया है लेकिन आई कार्ड मांगने पर युवक की पोल खुल गई। इतने में गांव के ग्रामिण भी मौके पर पहुंच गए और देखते ही देखते ग्रामीणों ने फर्जी जिला पूर्ति अधिकारी की पिटाई करनी शुरू कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने फर्जी जिला पूर्ति अधिकारी को हिरासत मे लेकर थाने लाई और पूछताछ शुरू कर दी। वहीं एसओ ने बताया कि एक युवक फर्जी जिला पूर्ति अधिकारी बनकर कोटेदार से अवैध वसूली करने पहुंचा था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत मे ले लिया है। पूछताछ की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+