मैनपुरी: किसान की 7 गर्भवती भैंसों को जहर देकर मार डाला, कीमत सवा 4 लाख
किसान ने बताया कि सुबह जब वो डेयरी पर पहुंचे तो देखा कि उनकी 7 भैंसें मृत पड़ी थीं।
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश में मैनपुरी के थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पुसेना में एक डेयरी चला रहे किसान ओमप्रकाश मिश्र का बड़ा नुकसान हो गया। किसान ने बताया कि सुबह जब वो डेयरी पर पहुंचे तो देखा कि उनकी 7 भैंसें मृत पड़ी थीं।

किसान ने बताया कि डॉक्टर ने कहा है कि किसी ने जहर दिया गया है, जिससे 7 भेंसें मौके पर ही मर गयीं। सभी 7 भैंसें गर्भवती थीं और उनकी कीमत लगभग 4 लाख 20 हजार बताई गई हैं। किसान ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है।
मैनपुरी के एडिशनल एसपी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, जांच करा रहे हैं, जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके मद्देनजर कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications