Semicon India 2024: आज नोएडा के इन रास्तों पर जाने से बचें, जरूर देखें ट्रैफिक एडवाइजरी

Greater Noida traffic Advisory: आज ग्रेटर नोएडा में सेमीकॉन इंडिया 2024 का उद्घाटन पीएम मोदी करेंगे, इस प्रोग्राम की वजह से आज ग्रेटर नोएडा के मार्ग बिजी रहेंगे लेकिन इससे आम लोगों को दिक्कत ना हो इसलिए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

आपको बता दें कि कि सेमीकॉन इंडिया 2024 प्रोग्राम तीन दिनों तक चलेगा।PMO की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह करीब 10:30 बजे ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट पहुंचेंगे।

Semicon India 2024

आज चिल्ला रेड लाइट से ट्रैफिक को सेक्टर 14ए फ्लाईओवर से सेक्टर 15 राउंडअबाउट की ओर मोड़ा गया है। डीएनडी फ्लाईवे से आने वाले वाहनों को रजनीगंधा चौक (सेक्टर 16) से होकर जाना पड़ेगा।

यह पढ़ें: Andhra Pradesh: भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत, आधी रात को नहर में पलटी लॉरी

कालिंदी कुंज बॉर्डर का ट्रैफिक सेक्टर 37 पर डाईवर्ट किया है तो वहीं चार मूर्ति गोल चक्कर से सेक्टर 94 (ग्रेटर नोएडा से एक्सप्रेसवे के माध्यम से नोएडा तक) का भी ट्रैफिक डायवर्ट है। जीआईपी मॉल से फिल्म सिटी फ्लाईओवर का रूट भी बदला है तो वहीं नोएडा सेक्टर 37 से ग्रेटर नोएडा की यात्रा के लिए, वाहनों को सेक्टर 44 राउंडअबाउट पर डबल सर्विस रोड पर भेजा गया है।

पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे इन दिशा-निर्देशों का पालन करें और अपनी और सबकी यात्रा सुगम बनाएं। आपको बता दें कि Semicon India Events इंडिया एक्सपो मार्ट प्रोग्राम की वजह से सुरक्षा कड़ी की गई, चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है।
एटीएस कमांडो की टीम यहां पहुंची हुई है। सीएम योगी मंगलवार को खुद तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे। आपको बता दें कि अप्रैल 2025 से एयरपोर्ट को विधिवत शुरू किए जाने का प्लान है तो वहीं आयोजन स्थल पर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीम भी मौजूद है, चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+