Seema Haider Ki Kahanai: 'गुलाम की बेटी को डेढ़ लाख में बेचा... ', फूट-फूट कर रो पड़ी सीमा हैदर
Seema Haider News: ग्रेटर नोएडा निवासी सचिन मीणा के प्यार में दीवानी हुई सीमा हैदर बार-बार यही दोहरा रही है कि वो अपनी मोहब्बत के लिए ही पाकिस्तान से भागकर आई है और इसके अलावा उसका कोई मकसद नहीं है। वो कई जासूस नहीं है और ना ही उसका भारत आने के पीछे कोई गलत इरादा है। वो एक बहुत ही साधारण सी महिला है, जिसे पाकिस्तान में दुख और दर्द के सिवाय कुछ नहीं मिला लेकिन जब से उसे सचिन से प्यार हुआ, तब से उसे लव-केयर का असली मतलब पता चला है।

'मेरा लोग पॉलिग्राफिक टेस्ट करा लें'
'आज तक' से बात करते हुए सीमा हैदर काफी इमोशनल हो गई, उसने कहा कि 'वो किसी भी कीमत पर पाकिस्तान नहीं जाना चाहती है, क्योंकि अब अगर वो वहां गई तो वो लोग उसे तड़पा-तड़पा कर मार डालेंगे। सीमा ने कहा कि मैं थक गई हूं एक ही बात बार-बार कहकर, मेरा लोग पॉलिग्राफिक टेस्ट करा लें, अगर दोषी पाई जाती हूं तो मुझे जेल में डाल दो लेकिन मुझे पाकिस्तान ना भेजो।'
'वो लोग मुझे किसी भी कीमत पर जिंदा नहीं छोड़ेंगे'
इसके बाद सीमा हैदर ने जो कहा वो और भी चौंकाने वाला था। सीमा हैदर ने पाकिस्तान के बारे में कहा कि 'अब मैं वहां के लोगों के बीच भी सुर्खियां बन चुकी हूं। मैंने इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म अपनाया है, वो उन लोगों को बर्दाश्त नहीं होगी। मैं जिस एरिया से आती हूं, वहां पर तो लड़कियां फोटो भी नहीं खिंचवा पाती हैं, मैं तो सोशल मीडिया पर चर्चित हो गई इसलिए वो लोग मुझे किसी भी कीमत पर जिंदा नहीं छोड़ेंगे।'
गुलाम हैदर से जबरदस्ती करवाई गई थी
सीमा ने कहा कि 'पाकिस्तान में हिंदू लोगों के साथ बहुत बुरा बर्ताव होता है इसी वजह से मैंने सचिन को वहां पर आने से रोका था। वहां पर लड़कियों के लाख -डेढ़ लाख में बेच दिया जाता है और छोटी-छोटी बच्चियों की शादी दोगुने उम्र के इंसान से कर दी जाती है। जब उनसे उनकी शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 'मेरी शादी भी 17 बरस में गुलाम हैदर से जबरदस्ती करवाई गई थी, अब मेरी शादी के लिए मेरे पिता ने पैसे लिए थे या नहीं, ये तो मुझे नहीं लेकिन वहां पर लड़कियों के साथ इसी तरह का बर्ताव होता है।'
'गुलाम की बेटी को डेढ़ लाख रु में बेच दिया गया था'
सीमा हैदर ने रोते हुए कहा है कि 'आज गुलाम हैदर चैनलों पर गुहार लगा रहा है, हालांकि उसने आज तक मेरी कदर नहीं की है। उसको पहली शादी से दो बच्चे ( एक बेटा और एक बेटी ) है। उसकी बेटी जब 11 साल की थी तो गुलाम के पिता ने उसकी शादी एक अधेड़ उम्र के आदमी से करवा दी थी और उसे डेढ़ लाख रु में बेच दिया गया था। '
'मेरे चारों बच्चों का भविष्य खतरे में है'
सीमा हैदर ने कहा कि 'गुलाम अपनी पहली शादी के बच्चों को स्कूल नहीं भेजता है इसलिए मेरा ही नहीं मेरे चारों बच्चों का भविष्य भी वहां खतरे में है, गुलाम इन्हें भी पढ़ाए लिखाएगा नहीं और मेरी बेटियों को भी बेच दिया जाएगा इसलिए अपने बच्चों को लेकर पाकिस्तान से भागकर आई हूं। मैं सरकार से अपील करती हूं कि मुझे प्लीज यहां रहने दिया जाए।'












Click it and Unblock the Notifications