Seema Haider Money: भारत आने के लिए सीमा हैदर ने खर्च किए लाखों रु, जानिए कहां और कैसे?

Seema Haider And Money: सीमा हैदर का नाम आज भारत और पाकिस्तान दोनों में से किसी के लिए अनजाना नहीं है। अपने प्यार के साथ पूरी जिंदगी बिताने के लिए पड़ोसी देश से अवैध ढंग से भारत पहुंची सीमा हैदर इस वक्त एटीएस के सवालों का सामना कर रही है। उसे लेकर तमाम तरह की बातें सोशल मीडिया और न्यूज चैनल पर हो रही है। उसके बारे में हर रोज नई-नई चीजें पता चल रही है। पाकिस्तान की एक आम महिला दोनों देशों के न्यूज चैनलों की सुर्खियां बन गई है।

Seema Haider Money

सोशल मीडिया पर कुछ लोग उसके प्रेम को सपोर्ट कर रहे हैं तो कुछ लोग उसे शक की निगाह से देख रहे हैं। आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा के साथ पूरी जिंदगी गुजारने का दावा करने वाली सीमा हैदर केवल उसके पास अपना देश, धर्म, पति और पहचान ही छोड़कर नहीं आई है बल्कि लाखों रू भी खर्च करके आई है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर सीमा के पास पैसे आए कहां से? उसका तो कहना है कि वो गरीब परिवार से ताल्लुक रखती है।

सीमा हर महीने 20-25 हजार रु बचा लेती थी!

तो इस बारे में एटीएस ने जब उससे सवाल किया तो उसने विस्तार पूर्वक इसका लेखा-जोखा प्रस्तुत किया है। उसका कहना है कि उसके पास पैसे उसके सेविंग के थे। दरअसल उसका पति गुलाम हैदर जो कि सऊदी अरब में मजदूरी करता है, उसे हर महीने घर खर्च के लिए 70-80 हजार रु भेजा करता था, जिसमें से सीमा हर महीने 20-25 हजार रु बचा लेती थी।

20 हजार रुपए की दो कमेटी से जुटाए दो लाख

यही नही सीमा ने अपने गांव में 20 हजार रुपए की दो कमेटी भी खोली थी जिससे कि उसे दो लाख रु जोड़ थे। इन्हीं पैसों सो उसने कराची में 12 लाख रु का मकान खरीदा था, जो कि उसके नाम पर था।

12 लाख रु का मकान 13 लाख में बेच दिया!

सचिन से मार्च में शादी करने के बाद सीमा ने उस मकान 13 लाख में बेच दिया, जिसकी जानकारी उसके पति गुलाम हैदर को बिल्कुल नहीं थी। इन्हीं पैसों से उसने इंडिया आने में खर्च किया है।

पाकिस्तान से नेपाल और फिर भारत आई

वो 10 मई 2023 से कराची से शारजाह फ्लाइट से टूरिस्ट वीजा पर आई और इसके बाद उसने वहां से काठमांडू तक का रास्ता वैन से तय किया और फिर काठमांडू से उसने बच्चों के साथ 12 मई को पोखरा नेपाल से बस पकड़कर सिद्धार्थ नगर पहुंची और इसके बाद बस से ही 13 मई को नोएडा आई थी, जहां उसका सचिन मीणा इंतजार कर रहा था ।

दो महीने से नोएडा के एक मकान में किराए पर रह रही थी

और इसके बाद वो दो महीने से सचिन के साथ रबूपुरा में एक किराए के मकान में रह रही थी। जब सचिन के पिता नेत्रपाल मीणा को दोनों के बार में पता चला तो उन्होंने दोनों की कोर्ट मैरिज करानी चाही लेकिन सीमा के पाकिस्तानी होने की वजह से दोनों की शादी नहीं हो पाई लेकिन दोनों की कहानी जगजाहिर हो गई। दोनों पुलिस के हत्थे भी चढ़े लेकिन बाद में दोनों की बेल हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+