'पाकिस्तानी नहीं बलूचिस्तानी है सीमा हैदर, ना देखें उसे शक की निगाहों से', वकील एपी सिंह का बड़ा दावा
Seema Haider is Balochistani: पिछले एक महीने से ज्यादा वक्त से पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा की प्रेम कहानी सुर्खियां बनी हुई हैं। दोनों देशों में छाई ये लवस्टोरी सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त चर्चा में है।

कुछ लोगों को शक है कि सीमा हैदर पाकिस्तानी जासूस है और इसे तुरंत पाकिस्तान वापस भेज देना चाहिए, फिलहाल सीमा हैदर से यूपी एटीएस कई राउंड पूछताछ कर चुकी है और उसके बारे में पाकिस्तानी दूतावास से भी जानकारी मांगी गई है। सीमा को लेकर पाकिस्तान में भी हाय तौबा मची है।
'सीमा हैदर केवल अपने प्यार के चलते ही भारत आई है'
तो वहीं सीमा हैदर को न्याय दिलाने आगे आए हैं जाने-माने अधिवक्ता एपी सिंह , जिन्होंने सीमा को अपनी बहन कहते हुए उसे प्रेम दीवानी, हीर-रांझा जैसे शब्दों से भी अलंकृत कर दिया है। हाल ही में दैनिक भास्कर को दिए गए इंटरव्यू में एपी सिंह ने जो कहा वो चौंकाने वाला था। उन्होंने कहा कि ' सीमा हैदर केवल अपने प्यार के चलते ही भारत आई है और उसका कोई अपराध नहीं है।'
'अगर सीमा कहीं भी दोषी पाई जाती तो उसे सजा दो'
'वो पाकिस्तान से नहीं बल्कि नेपाल से भारत बस से आई है क्योंकि उसे इंडिया के लिए वीजा नहीं मिला था। एटीएस ने इस मामले में जांच कर ली है। अगर सीमा कहीं भी दोषी पाई जाती तो उसे सजा दो लेकिन उसके मजे लेकर उसके बारे में गलत बातें प्रचारित नहीं की जानी चाहिए। भारत तो हमेशा लोगों की मदद करता आया है इसलिए हर किसी को उसकी मदद करनी चाहिए ना किसी उसे टारगेट करना चाहिए।'
'कौन सीमा हैदर को टारगेट कर रहा है?'
जब एपी सिंह से पूछा गया कि 'कौन सीमा हैदर को टारगेट कर रहा है?' तो इस पर एके सिंह ने कहा कि' सीमा हैदर को इंडिया-पाकिस्तान के बिगड़े रिश्तों के तहत टारगेट किया जा रहा है। हमारे पूर्व पीएम अटल बिहारी जी ने रिश्ते सुधारने की कोशिश की थी लेकिन इसके बाद भी देश में मुंबई हमला हुआ, संसद पर अटैक हुआ है, अब जब सीमा प्रेम का प्रस्ताव लेकर आई है तो उसका स्वागत करना चाहिए।'
'पाकिस्तानी सीमा हैदर पर कैसे भरोसा कर लें?'
इसके बाद जब एपी सिंह से पूछा गया कि 'आपने ही तो कहा कि रिश्ते सुधारने की कोशिश के बाद भी देश में आतंकी हमले हुए तो ऐसे में पाकिस्तानी सीमा हैदर पर कैसे भरोसा कर लें?' तो इस पर सिंह ने चौंकाने वाली बात कही।
'सीमा हैदर पाकिस्तानी नहीं बल्कि बलूचिस्तानी है'
उन्होंने कहा कि 'सीमा हैदर पाकिस्तानी नहीं बल्कि बलूचिस्तानी है और वो बलोच निवासी है और जहां तक मुझे याद है कि हमारे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर भारत का हिस्सा है और वो इंडिया में वापस लेकर रहेंगे।
क्यों उसे शक की निगाहों से देखा जा रहा है?
उन्होंने कहा कि वहां के लोग भारतीय कहलाना पंसद करते हैं तो फिर सीमा हैदर के बारे में इतने सवाल क्यों खड़े किए जा रहे हैं और क्यों उसे शक की निगाहों से देखा जा रहा है? क्यों भारत वाले उसे अपना नहीं रहा है। रोहिंग्या-बांग्लादेशियों को नागरिकता मिल सकती है तो उसे क्यों नहीं दी जा रही है।'












Click it and Unblock the Notifications