'मैं हर सजा भुगतने को तैयार, लेकिन पाकिस्तान नहीं जाऊंगी', जानिए ऐसा क्यों कहा सीमा हैदर ने?
Seema Haider News: नोएडा के सचिन मीणा के प्यार में पागल हुई पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर तीन देशों की सरहदों को लांघते हुए अवैध तरीके से भारत आ पहुंचीं। सीमा के भारत आने के बाद से उनकी यह लव स्टोरी गली से लेकर नुक्कड़ तक हर जगह चर्चा का विषय बन चुकी है।
लेकिन, जिस तरह से सीमा ने भारत में एंट्री की है उस वजह से उस पर पाकिस्तानी जासूस होने का शक गहराया हुआ है। हालांकि, UP ATS की पूछताछ और जांच पड़ताल में अभी तक उसके खिलाफ जासूस होने का कोई सबूत नहीं मिला है।

फिलहाल, एटीएस अभी सीमा हैदर के मोबाइल फोन के फॉरेंसिंक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। तो वहीं, सीमा के अवैध रूप से भारत में घुसपैठ को लेकर इंटेलिजेंस ने भी इनपुट दिया है। जिसके बाद से चर्चा है कि भारत सरकार सीमा और उसके चार बच्चों को वापस पाकिस्तान डिपोर्ट कर सकती है।
सीमा हैदर ने पाकिस्तान में जताया अपनी जान का खतरा
पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर को भी अपने अंजाम का अहसास हो चुका है। इसलिए उसे भारत के डिटेंशन सेंटर से लेकर जेल तक में रहना मंजूर है। लेकिन, वह किसी भी कीमत में पाकिस्तान वापस नहीं जाना चाहती। दरअसल, सीमा हैदर ने अपनी और अपने बच्चों की जान को पाकिस्तान में खतरा जताया है। क्योंकि, पाकिस्तान से सीमा के नाम कई धमकियां आ चुकी हैं।
योगी आदित्यनाथ से की ये अपील
सीमा ने कहा कि अगर मुझे पाकिस्तान वापस भेजा गया तो वहां मेरी हत्या कर दी जाएगी। सीमा हैदर ने मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी अपील करते हुए कहा कि मुझे यहां रहने दिया जाए। इस दौरान ISI एजेंट होने के सवाल पर सीमा हैदर ने कहा, मैं सचिन की मुहब्बत में भारत आई हूं। मैं सचिन से प्यार करती हूं।
पाकिस्तान गई तो मार दी जाऊंगी
आजतक से बातचीत के दौरान सीमा कहा,
मैं पाकिस्तान वापस गई तो मर जाऊंगी। पाकिस्तान में मेरी मौत निश्चित है। अगर मैं दोषी पाई जाती हूं तो भारत सरकार जो सजा देंगे, कबूल है। सरकार भले ही मुझे डिटेंशन सेंटर में रखे, मगर बच्चों और सचिन के साथ रखे। मैं वहां भी रहने के लिए तैयार हूं।
सीमा हैदर ने मांगी भारत की नागरिकता
जब सीमा से पूछा गया कि वह अवैध तरीक से भारत में क्यों दाखिल हुई तो सीमा ने इस सवाल के जवाब में कहा कि वह अपने प्यार के खातिर इतना बड़ा खतरा उठाकर भारत आई है, क्योंकि उसे वीजा नहीं मिला था। वीजा न मिलने के कारण उसने यह रास्ता चुना। इतना ही नहीं,सीमा ने एक बार फिर पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ से गुजारिश की है कि उसे भारत की नागरिकता दी जाए।
नेपाल में सचिन से शादी की बात पर ये बोली सीमा
भाई के पाकिस्तानी सेना में शामिल होने के सवाल पर सीमा हैदर ने कहा कि वह पहले करांची शहर में मजदूरी करता था। पिछले साल उसने सेना में सिपाही के पद पर ज्वाइन किया। वह सेना में एक छोटा सा सिपाही है। सचिन से शादी के सवाल पर सीमा ने कहा कि उसने नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में ही शादी रचाई थी। इस दौरान सीमा ने बताया कि मंदिर के पिछले हिस्से में सचिन से शादी रचाई थी, क्योंकि आगे की तरफ काफी भीड़ थी।
शादी के नहीं है कोई सबूत
इस दौरान सीमा ने दावा किया कि पशुपतिनाथ मंदिर में वीडियो रिकॉर्ड नहीं किया जा सकता था, इसलिए उस शादी का कोई सबूत उसके पास नहीं है। आपको बता दें कि इस मामले में बुधवार को उत्तर प्रदेश डीजीपी कार्यालय की ओर से एक प्रेस नोट जारी हुआ था, जिसमें बताया गया है कि सीमा हैदर के पास पुलिस को 05 पाकिस्तानी अधिकृत पासपोर्ट मिले हैं। साथ ही, दो वीडियो कैसेट और चार मोबाइल फोन भी मिले है। इसके अलावा एक ऐसा पासपोर्ट मिला है, जिसमें न तो नाम है और न ही नंबर।
नेपाल के रास्ते हुई थी भारत में दाखिल
पुलिस का कहना था कि सीमा हैदर के पास से मिले मोबाइल फोन और पासपोर्ट की जांच की जा रही है। डीजीपी कार्यालय द्वारा बताया गया था कि यह मामला दो राष्ट्रों के बीच का है, जब तक पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिल जाते तब तक कुछ भी नहीं कहा जा सकता। तो वहीं, इनस सबके बीच सीमा हैदर को लेकर एक और नई जानकारी सामने आई थी कि सीमा नेपाल के रास्त भारत में दाखिल हुई थी, इस दौरान उसने अपनी सीमा न बताकर प्रीति बताया था। इसकी भी जांच पुलिस और एटीएस कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications