यूपी: प्लेन में सफर करने जा रही महिला के बैग में मिला रिवाल्वर, एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

वाराणसी। लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर भदोही की एक महिला के बैग से रेिवाल्वर बरामद होने के बाद से हड़कंप मच गया। दरसअल महिला अपने परिजनों के साथ स्पाइस जेट के विमान से वाराणसी से मुंबई के लिए जा रही थी।चेकिंग के दो प्वाइंट को पार करके जब महिला एक्स-रे मशीन पर पहुंची तो उसके बैग में रिवाल्वर जैसा दिखने में वहां मौजूद सीआईएसएफ के जवानों ने बैग खुलवाया। बैग के खुलते ही सभी के होश उड़ गए और तुरंत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मौजूद एयर लाइंस पुलिस को बुलाकर महिला को उनके हवाले कर दिया गया। फिलहाल महिला वाराणसी के फूलपुर थाने में है जहां जिला पुलिस ने हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है।

security personnel found revolver in the bag of a woman on airport

दरसअल भदोही के चौरी की रहने वाली कुमुद सिंह के कपड़े के बैग में एक रिवाल्वर बरामद हुआ। हालांकि इस चेकिंग में पकड़ी गई महिला के पकड़े जाने पर अब एयर पोर्ट के सुरक्षा प्रणाली पर भी सवाल खड़ा हो गया है। क्योंकि जब भी कोई यात्री मुख्य गेट से अंदर आता है तो उसकी और उसके सामानों की तलाशी दो प्वाइंट पर होती है जिसके बाद यात्री टर्मिनल के अंदर प्रवेश कर पाता है। लेकिन इस महिला को सुरक्षा कर्मियों में टर्मिनल के अंदर एक्स-रे मशीन के पास पकड़ा है जो सुरक्षा में चूक मानी जा सकती है।

security personnel found revolver in the bag of a woman on airport

महिला से रिवाल्वर संबंधित जरूरी दस्तावेज मांगे गए तो महिला ने कागजात उपलब्ध कराने में असमर्थता जाहिर की। जिसके बाद एयरलाइंस पुलिस ने यात्री महिला कुमुद सिंह की यात्रा और रोक लगाते हुए फूलपुर पुलिस को सूचना देकर महिला को पुलिस के हवाले पर दिया। साथ ही एयरपोर्ट सुरक्षा अधिकारी ने सुरक्षा में चूक पर सफाई देते हुए कहा कि टर्मिनल के बाहर यात्रियों की रैंडम चेकिंग की जाती है जिसके कारण वो टर्मिनल के अंदर एक्स-रे तक पहुँच गयी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+