SDM Jyoti Maurya: 'ज्योति मौर्या ही नहीं बेवफा', देश में 55% मैरिड कपल करते हैं बेवफाई, जानिए सर्वे रिपोर्ट

SDM Jyoti Maurya Vivad : यूपी की SDM ज्योति मौर्या इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं, वजह है एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर, दरअसल उनके पति आलोक मौर्या ने उन पर आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी का अफेयर होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे से चल रहा है और इसी वजह से अब ज्योति उन्हें छोड़ना चाहती हैं।

SDM Jyoti Maurya

आलोक ने कहा कि उन्होंने ही ज्योति को पढ़ाया-लिखाया लेकिन आज जब वो खुद अधिकारी बन गई तो वो उनसे छुटकारा चाहती है। आलोक ने ज्योति पर धोखा देने और बेवफाई करने का आरोप लगाया है।

'शादी-शुदा इंसान से चल रहा है ज्योति का चक्कर'

यही नहीं जिस इंसान के साथ ज्योति का अफेयर चलने की बात कही जा रही है वो भी शादी-शुदा है और उसके घर में भी इस वक्त एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर तहलका मचा हुआ है। कुल मिलाकर इस वक्त ज्योति मौर्या ही सोशल पर छाई हुई हैं।

'बहुत सारे पतियों ने अपनी पत्नियों की पढा़ई रोक दी'

इस घटना के सामने आने के बाद बहुत सारी खबरें ऐसी भी सामने आई हैं, जिसमें पतियों ने अपनी पत्नियों की पढा़ई रोक दी है, उन्हें डर हो गया है कि कहीं उनकी बीवी भी पढ़ने लिखने के बाद उन्हें छोड़ ना दें।

Extramarital Dating App का चौंकाने वाला सर्वे

एक SDM होने के नाते ज्योति का केस हाईलाइट हो गया है, हालांकि ये इस तरह का कोई पहला केस नहीं है। सोशल मीडिया पर लोगों ने ज्योति मौर्या को 'बेवफा' नाम दे दिया है लेकिन आपको जानकर हैरत होगी देश में 55 प्रतिशत मैरिड कपल अपने साथी के साथ बेवफाई करते हैं। यह कहना हमारा नहीं बल्कि Extramarital Dating App Gleeden के सर्वे रिपोर्ट का है।

'देश में 55% मैरिड कपल करते हैं बेवफाई'

ये रिपोर्ट 26 जनवरी 2020 में प्रकाशित हुई थी, जिसमें कहा गया था कि 55% विवाहित लोग कम से कम एक बार अपने साथी से बेवफा रहे है, जिसमें महिलाओं की संख्या ज्यादा है। सर्वे के मुताबिक 56 प्रतिशत महिलाओं ने अपने पतियो को एक बार जरूर धोखा दिया था।

अफेयर के बावजूद मिल जाती है माफी

livemint.com में प्रकाशित इस खबर में कहा गया है कि 46 प्रतिशत लोग ऐसा सोचते हैं कि किसी व्यक्ति से लव करते हुए भी उसे धोखा दिया जा सकता है, हमारे यहां माफ करने की प्रवृत्ति बहुत ज्यादा इसलिए हमारे देश के 69 प्रतिशत लोगों को लगता है कि उन्हें अफेयर के बावजूद माफी मिल जाएगी।

1,525 मैरिड लोगों पर हुआ था सर्वे

मालूम हो कि Extramarital Dating App Gleeden का ये सर्वे दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, पुणे, कोलकाता और अहमदाबाद में 1,525 मैरिड लोगों पर किया गया था, जिनकी आयु 25 से 50 साल के बीच में थी।

भारत में तलाक बहुत कम होते हैं

साल 2017 में इंडिया में इंट्रोड्यूज हुए इस ऐप के सर्वे में कहा गया था कि भारत में तलाक बहुत कम होते हैं। यहां Divorce Rate पूरी दुनिया का करीब 1 प्रतिशत है और आज भी यहां 90 फीसदी शादियां परिवार वालों की मर्जी से यानी कि अरेंज मैरिज होती है तो पांच प्रतिशत शादियां प्रेम विवाह होती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+