SDM Jyoti Maurya: किस कोचिंग सेंटर से पढ़कर ज्योति मौर्य एसडीएम बन गईं? उनके मार्गदर्शक कौन थे

SDM Jyoti Maurya: अपने पति आलोक मौर्य के आरोप के बाद एसडीएम ज्योति मौर्य आजकल विवादों में घिर गई हैं। उनके पति ने उनके ऊपर रिश्ते में धोखा देने का आरोप लगाया है। आलोक मौर्य का कहना है कि उनकी पत्नी एसडीएम ज्योति मौर्य का अफेयर महोबा जिला होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के साथ चल रहा है। वहीं इस आरोप से कमांडेंट मनीष दुबे के ऊपर भी निलंबन की तलवार लटक रही है। इन सब गहमागहमी के बीच आज हम बताने जा रहे हैं कि आखिर ज्योति मौर्य ने किस संस्थान से पढ़ाई कर एसडीएम बन गईं। उनके मार्गदर्शक कौन थे?

किस कोचिंग सेंटर में ज्योति मौर्य ने की थी पढ़ाई?
दरअसल, एसडीएम ज्योति मौर्य (SDM Jyoti Maurya) ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के वाजीराव एंड रेड्डी और दिशा आईएएस एकेडमी से पढ़कर सफलता पाई थीं। उन्हें परीक्षा में 16वीं रैंक मिली थी। इतना ही नहीं उन्होंने महिलाओं में पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया था। उन्होंने प्रतियोगिता दर्पण में सफलता का श्रेय अपने पति और ससुर को दिया था। पति आलोक मौर्य के मुताबिक एसडीएम ज्योति मौर्य शादी से पहले से ही पढ़ने में बहुत अव्वल थीं। हमेशा उनका ध्यान पढ़ाई पर रहता था। शादी के बाद उन्होंने पीसीएस की तैयारी की इच्छा जताई थी जिसके बाद हमने उनकी कोचिंग 2013 में प्रयागराज में लगवा दी थी।

SDM Jyoti Maurya Coaching Centre

एसडीएम ज्योति मौर्य के मार्गदर्शक कौन थे?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एसडीएम ज्योति मौर्य (SDM Jyoti Maurya) के मार्गदर्शक डी एन पांडेय थे। डी एन पांडेय के अलावा उनके मार्गदर्शक राजेश मेहतानी थे। राजेश मेहतानी ने कहा कि एसडीएम ज्योति मौर्य को अक्टूबर 2016 से लेकर जनवरी 2017 तक उन्हें प्रशिक्षण दिया था। 46वां फाउंडेशन बैच में ज्योति मौर्य मौजूद थीं। उन्होंने कहा कि एसडीएम ज्योति मौर्य में पढ़ाई को लेकर गजब का जुनून था। वह हमेशा बस पढ़ाई पर फोकस करती थीं। उन्होंने कहा कि उन्हें बहुत कष्ट हो रहा है यह सुनकर कि ज्योति इन विवादों में फंस गईं। शायद वह इतनी अच्छी पोस्ट पर चली गईं इसलिए वह ज्यादा विवादों में घिर रही हैं नहीं तो अभी यह मामला ज्यादा नहीं उछलता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+