SDM ज्योति मौर्य को भी मनीष दुबे दे रहा था धोखा! होम गार्ड महिला से भी सेक्सुअल रिलेशन का आरोप

SDM Jyoti Maurya And Manish Dubey Case: उत्तर प्रदेश के बेरली की सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) ज्योति मौर्य तब से सुर्खियों में हैं जब उनके पति आलोक मौर्य ने आरोप लगाया कि एसडीएम बनने के बाद उन्होंने उसे छोड़ दिया।

अब विभागीय जांच में एसडीएम ज्योति मौर्य के कथित प्रेमी मनीष दुबे को विभाग की छवि खराब करने के लिए जिम्मेदार पाया गया है। मनीष दुबे को होम गार्ड जिला कमांडेंट के पद से निलंबित करने की सिफारिश भी की गई है। इसी जांच में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। कहा जा रहा है कि मनीष दुबे का एक होम गार्ड महिला से भी सेक्सुअल रिलेशन था।

SDM Jyoti Maurya And Manish Dubey Case

मनीष दुबे गाजियाबाद में होम गार्ड कमांडेंट के पद पर तैनात हैं। ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य ने आरोप लगाया है कि साल 2020 से ज्योति और मनीष दुबे के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है।

डीआइजी होम गार्ड संतोष सिंह ने मंगलवार (11 जुलाई) को डीजी होम गार्ड बीके मौर्य को विभागीय जांच रिपोर्ट सौंपी। रिपोर्ट में विभाग की छवि खराब करने के लिए मनीष दुबे को जिम्मेदार ठहराया गया है और उनके निलंबन की अनुशंसा की गई है।

यूपी पुलिस डीजी होम गार्ड विजय कुमार ने 12 जुलाई को कहा कि उन्होंने महोबा के होम गार्ड कमांडेंट मनीष दुबे को निलंबित करने की सिफारिश की है। विभागीय जांच का भी आदेश दिया गया है।

विजय कुमार ने कहा, "डीआईजी होम गार्ड प्रयागराज ने जांच के बाद भौतिक सबूत एकत्र किए और उसके आधार पर, हमने मनीष दुबे को निलंबित करने और उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू करने का आदेश दिया है। इसी जांच में हमने ये भी पाया है कि मनीष दुबे पर एक होम गार्ड की महिला जवान ने भी सेक्सुअल रिलेशन की शिकायत की है, जिसको शुरुआती जांच में सही पाया गया है। उसके लिए पुलिस कार्रवाई भी की जाने जरूरत है। इसके निर्देश हमने दे दिए हैं।''

उत्तर प्रदेश सरकार को सौंपी गई विभागीय जांच रिपोर्ट के आधार पर, डीजी होम गार्ड विजय कुमार ने मनीष दुबे के खिलाफ एफआईआर की मांग की है और उन्हें निलंबित करने के लिए भी कहा है। उन्होंने कहा कि आलोक मौर्य द्वारा लगाए गए हत्या की साजिश के आरोपों की जांच होनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+