VIDEO: कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर को भीम आर्मी के सदस्य ने दी बोटी-बोटी काटने की धमकी
मथुरा। SCST ACT के खिलाफ सरकार का विरोध कर रहे देवकीनंदन ठाकुर को भीम आर्मी के सदस्य ने जान से मारने की धमकी दी है। इस शख्स ने एक वीडियो के जरिए कथावाचक देवकीनंदन की बोटी-बोटी काटने की धमकी दी है। सोशल मीडिया पर इस शख्स का धमकी भरा वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप साफ -साफ इस शख्स की धमकी सुन सकते हैं।

इस संबंध में जब मथुरा स्थित आवास पर उनसे पूठा गया तो उन्होंने कहा है कि वह ऐसी खोखली धमकियों से डरने वाले नहीं है ना ही ऐसी धमकियों से उनका एसएटी एक्ट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन रुकने वाला है। हालांकि उन्होंने इस मामले में केस दर्ज कराने को कहा है।
बता दें कि इससे पहले मंगलवार को आगरा में समर्थकों के साथ प्रदर्शन कर रहे कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस के अनुसार ठाकुर पर पत्रकार वार्ता के दौरान सरकार को अल्टीमेटम देने और ऐसे वक्तव्य देने का आरोप है, जिससे शांति भंग की संभावना है। हालांकि गिरफ्तारी के कुछ घंटे बाद ही देवकीनंदन ठाकुर को रिहा कर दिया गया था। उन्हें पहले पुलिस लाइन भेजा गया, जहां से उन्हें मथुरा रवाना कर दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications