School Closed: यूपी में मौसम ने ली करवट, सभी बोर्ड के स्कूलों को बंद करने का आदेश, 28 नवंबर..
यूपी में मौसम ने अचानक करवट ली है, जिस कारण अलीगढ़ के जिलाधिकारी ने प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी को सभी स्कूल बंद करने के आदेश दिए हैं। आदेशानुसार, अत्याधिक धुंध और प्रदूषण के चलते 28 नवंबर को अलीगढ के सभी स्कूल बंद रहेंगे।
बता दें कि शहर में 27 नवंबर को सुबह से ही धुंध रही और ठंडी हवाएं चलीं। सूरज भी धुंध में छिपता हुआ नजर आया। अत्यधिक धुंध और प्रदूषण के चलते नगर निगम सीमा के तहत आने वाले सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड समेत सभी बोर्ड के कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा आठ तक के विद्यालय 28 नवंबर को बंद रहेंगे। यह जानकारी जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह के आदेश पर प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दी है। वहीं ऐसा मौसम एक से दो दिन तक रहने की संभावना नजर आ रही है।













Click it and Unblock the Notifications