कन्नौज में स्कूल के प्रिंसिपल ने बंद कमरे में छात्रा के उतरवाए कपड़े, मामला दर्ज
लखनऊ। स्कूलों के भीतर बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर से सवाल खड़े होने लगे हैं। उत्तर प्रदेश के कन्नौज स्थित सरकारी स्कूल में फिर से शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां कक्षा 8वीं की छात्रा के कपड़े उतरवा देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूल की टीचर ने छात्रा के लिए नई यूनीफॉर्म की नाप लेने के लिए कक्षा में ही उसके कपड़े उतरवा दिए। कक्षा के अन्य बच्चों ने इस घटना की तस्दीक करते हुए कहा कि उनके साथ टीचर ने दुर्व्यवहार किया और उनके कपड़े उतरवा लिए। इस घटना के सामने आने के बाद आरोपी टीचर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। यह घटना कन्नौज के जलालपुर बांगर गांव के सरकारी स्कूल की है।

टीचर पर आरोप है कि उसने यूनीफॉर्म की नाप लेने के बहाने छात्रा के साथ अश्लीलता की। जिस छात्रा के साथ यह घटना हुई है उसके माता-पिता दिल्ली की एक बस्ती के रहने वाले हैं, उनकी तीन बेटियां हैं। दरअसल परिवार में बड़ी बेटी की शादी है जिसकी वजह से यह लोग गांव में ही परिवार के साथ रहने के लिए आए थे। इस दौरान जब छात्रा ने स्कूल जाने की जिद की तो उसे उच्च माध्यमिक विद्यालय जलालपुर कटरी बांगर में एक छात्रा के साथ स्कूल भेज दिया गया।
आरोप है कि स्कूल के प्रधानाचार्य मोहम्मद इस्माइल ने बच्ची को ड्रेस देने के बहाने, छुट्टी के बाद उसे अपने कमरे में बुलाया और बाकी छात्राओं को बाहर रोक दिया। साथ ही कपड़े की नाप लेने के बहाने उसके कपड़े उतरवा लिए और उसके साथ अश्लीलता करने लगा। लेकिन छात्रा ने इसका विरोध किया और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। जिसके बाद छात्रा ने घटना की जानकारी परिवार को दी तो परिवार ने कोतवाली में इसकी शिकायत की।
अन्य छात्राओं ने आरोप लगाया है कि प्रधानाचार्य अक्सर इस तरह की हरकत करता है, जिसके बाद प्रभारी निरीक्षक ने सभी के बयान दर्ज किए। बयान दर्ज किए जाने के बाद प्रधानाचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं परिषदीय विद्यालयों के कई शिक्षक आरोपी प्रधानाचार्य के बचाव में सामने आए हैं और उन्होने कोतवाली के बाहर जमावड़ा लगा दिया। उनका कहना है कि प्रधानाचार्य को बेवजह फंसाया जा रहा है इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है।












Click it and Unblock the Notifications