गंदी की जगह अब बेहद सुंदर हो गई यूपी की इस जिले की दीवारें
शाहजहांपुर। यूपी में शाहजहांपुर जिलाधिकारी की एक खास पहल ने शहर को खूबसूरत बना दिया है। सौंदर्यीकरण अभियान का नाम दिया गया है। जिसका पहला चरण पूराहो चुका है। डीएम की पहल के बाद यहां सरकारी दीवारों पर अब भद्दे पोस्टरो की जगह खूबसूरत पेन्टिंग नजर आयेगीं। इस पहल में स्कूल के बच्चे शामिल हुए हैं। जो रोजाना दीवारों पर लोगों को सन्देश देने वाली पेन्टिंग से दीवारों को सुन्दर बना रहे है। अपनी प्रतिभा को निखारने का मौका मिलने पर बच्चे बेहद खुश हैं। डीएम के इस अभियान से जुड़ने वाले बच्चों को सम्मानित किया जायेगा।

जानकारी के अनुसार, दीवारों पर खूबसूरत पेन्टिंग बनाने का ये नजारा नगर निगम का है। कभी भददे पोस्टरों से गन्दी दिखने वाली सरकारी दीवारे अब यहां चित्रकारी से अलग-अलग सन्देश दे रही है। दीवारों पर पेन्टिंग कर रहे ये बच्चे स्कूलों के है जो बड़े ही आराम से सुन्दर सुन्दर कलाकृतियों को दीवार पर उतार रहे हैं। दरअसल जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने जब सरकारी दीवारों का खराब हाल देखा तो उन्होनें दीवारों को साफ सुथरा बनाने के लिए स्कूली बच्चों को पेन्टिंग के लिए प्रोत्साहित किया।

जिलाधिकारी ने प्राईवेट और सरकारी स्कूल के बच्चों को पूरे नगर निगम की दीवारों को पेन्टिंग से सजाने और सवांरने के लिए प्रतियोगिता करवा दी। प्राईवेट स्कूलों को अलग कैटेगेरी में और बेसिक के बच्चों को अलग कैटेगेरी में बांट दिया। डीएम के आह्वान के बाद बच्चों ने सरकारी गन्दी दीवारों पर खूबसूरत पेन्टिंग करने का काम शुरू कर दिया। आज आलम ये है कि कलेक्ट्रेट और जजी परिसर की दीवारों पर अलग-अलग सन्देश वाली पेन्टिंग दिखाई देने लगी। कही बेटी बचाओं का सन्देश तो कही स्वच्छता को लेकर सन्देश साथ स्कूल चलों जैसे कई सन्देशों वाली पेन्टिंग हर तरफ नजर आने लगी है। जिलाधिकारी की माने तो इस पहल से बच्चों में कला की कई प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा साथ लोगों में भी दीवारों को स्वच्छ रखने की भावाना पैदा होगी।

छात्रा सवीता मौर्य ने बताया कि स्कूल की ड्रेस पहने बेसिक शिक्षा विभाग के बच्चे है तो वही कॉनवेन्ट स्कूल के बच्चे स्वेच्छा से यहां सरकारी दीवारों पर पेन्टिंग करते नजर आ जायेंगे। इन बच्चों को पेन्टिंग करते हुए देखकर लोग भी ठहर कर इस नजारे को जरूर देखते हैं। बच्चो की माने तो उन्हे दीवारों पर पेन्टिंग करने में मजा आ रहा है। साथ उनका ये भी कहना है कि पेन्टिंग के जरिए वो लोगों को स्वच्छता, पेड़ बचाओं, बेटी पढ़ाओं जैसे तमाम सन्देश दे रहें हैं, जिससे लोग जागरूक होंगे। साथ ही उन्हे अपनी प्रतिभा निखारने का मौका भी मिलेगा। इस काम में उनके टीचर भी उनका भरपूर साथ दे रहे हैं।

वही बच्चे पेन्टिंग के जरिए लोगों को सबसे ज्यादा स्वच्छता के सन्देश दे रहे हैं। बच्चों का कहना है कि जब हमारे देख के प्रधान मन्त्री स्वच्छता की बात करते हैं तो क्यों ना हम भी दीवारों को साफ रखकर प्रधानमन्त्री के सन्देश को आगे ले जायें।

जिलाधिकारी की इस खास पहल पर अब नगर निगम की सरकारी दीवारें संजने और संवरने लगी है, क्योंकि स्कूल के बच्चे लगातार अपने हाथों से इन दीवारों को सुन्दर बना रहे है। बच्चों के इस हौसले को देखते हुए जिलाधिकारी उन्हे 15 अगस्त को सम्मानित करने की योजना बना रहें हैं।
कौन कहता है कि आसमा में छेद नही हो सकता, एक पत्थर तो तबियत से उछालों यारों। किसी शायर की ये चन्द लाईने शाहजहांपुर के जिलाधिकारी और इन स्कूली बच्चों पर बिल्कुल सटीक बैठती है। जहां शहर की दीवारों को सुन्दर बनाने का छोटा सा अभियान अब बड़े अभियान का रूप ले चुका है। ऐसे में अगर इस पहल को पूरे उत्तर प्रदेश में आगे बढ़ाया जाये तो शायद इस पहल को पंख लग सकते हैं।
ये भी पढ़ें- पादरी अध्यात्मिक ज्ञान देने के बहाने युवती से बीस दिनों तक करता रहा दुष्कर्म
ये भी पढ़ें- मुन्ना बजरंगी की ही तरह उसके शार्गिदों की भी हुई थी हत्या












Click it and Unblock the Notifications