Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पादरी अध्यात्मिक ज्ञान देने के बहाने युवती से बीस दिनों तक करता रहा दुष्कर्म

जालंधर। पंजाब में धर्म के नाम पर दुश्कर्म करने का मामला सामने आया है। जहां एक पादरी ने अघ्यात्मिक ज्ञान देने के बहाने युवती को फंसाकर उससे लगातार बीस दिनों तक दुष्कर्म करता रहा। जब युवती के परिजनों ने उसके लापता होने खबर पुलिस को दी तो पुलिस ने कोई मदद नहीं की। लेकिन अदालत के दखल के बाद पादरी की करतूत का पता चला, तो सारे मामले की पोल खुलकर सामने आई।

Chaplain molest a girl in name of Spiritual knowledge

जानकारी के अनुसार, फिरोजपुर की युवती को एक पादरी ने अपने शिकंजे में फंसा कर उसके साथ लगातार बीस दिनों तक रेप करता रहा। पादरी ने युवती के साथ शरिरिक संबन्ध बनाने के लिये उसे चंडीगढ़, बठिंडा से लेकर दिल्ली तक घुमाया। पादरी ने युवती को अपने शिकंजे में इस कदर फंसा लिया था, कि वह उसके चुंगल से छूट नहीं पाई। पादरी युवती के मुंह खोलने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी भी देता था।

युवती के परिजन उसके लापता होने पर पुलिस के पास गए। पुलिस के कोई मदद न करने पर उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया। इसके बाद फिरोजपुर के थाना घलखुर्द में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। सारे मामले की पोल खुल गई है।

पीड़िता ने बताया कि पॉस्टर गुरप्रीत सिंह उनके गांव में चार-पांच साल से धर्म का प्रचार करने के लिए आ रहा था। वह लोगों को धार्मिक शिक्षा देता था। उसने भी पॉस्टर से अध्यात्मिक ज्ञान लेने के लिए संपर्क किया था। दो-तीन महीने तक उससे धर्म का ज्ञान लेती रही। उसके बाद कुलदीप सिंह, बीना, सरपंच देवी, लॉडी सिंह उसके पास आए और उसे धर्म प्रचार का झांसा देकर कार में बैठाकर ले गए। इसके अलावा उसका दसवीं कक्षा का प्रमाण पत्र लिया और कहा कि धर्म प्रचार के बाद उसे धर्म प्रचारक का भी प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- इंसान के ऊपर से गुजर गई पूरी रेलगाड़ी, उसे खरोच तक नहीं आई, वीडियो

रास्ते में 45 वर्षीय पॉस्टर गुरप्रीत सिंह भी कार में बैठ गया। इसी दौरान पॉस्टर ने प्रसाद के नाम पर उसे लड्डू दिया, जिसे खाने के बाद उसे होश नहीं रहा। जब उसे होश आया तो वह चंडीगढ़ में किसी के घर पर थी। पॉस्टर उसे धमकाकर उसके साथ रेप करता रहा, इसके बाद उसे कभी बठिंडा, कभी दिल्ली ट्रेनों पर बैठाकर ले जाता रहा। वह उसे परिजनों से बात करने पर जान से मारने की धमकी भी देता था।

परिजनों क अनुसार जब उन्होनें पुलिस को बेटी की तलाश के लिए शिकायत दी, तो उनकी सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने हाई कोर्ट में याचिका दायर की। जिसके बाद पुलिस ने पादरी, सरपंच समेत पांच आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। उनमें से एक आरोपी को अदालत में बुलाया गया है।

ये भी पढ़ें- मुन्ना बजरंगी की ही तरह उसके शार्गिदों की भी हुई थी हत्या

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+