कांग्रेस-सपा गठबंधन से मुलायम नाराज, कहा-नहीं करुंगा चुनाव प्रचार

यूपी में सपा और बसपा के गठबंधन से मुलायम सिंह यादव नाराज हो गए हैं। उन्होंने इस गठबंधन को लेकर कहा है कि सपा अकेले भी चुनाव जीत सकती थी।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन हुआ है, लेकिन इस गठबंधन से पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव नाराज हो गए हैं। मुलायम सिंह यादव ने एएनआई के साथ बातचीत में कहा कि सपा अकेली भी चुनाव जीत सकती थी। कांग्रेस से गठबंधन की जरुरत नहीं थी।

I will not go anywhere to campaign for SP-Congress alliance: Mulayam Singh Yadav

मुलायम ने कहा कि मैं इस समझौते के खिलाफ हूं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अकेले चुनाव लड़ने और जीतने के लिए सक्षम थी। कांग्रेस के साथ गठबंधन के खिलाफ हूं मैं। मुलायम ने कहा कि मैं सपा-कांग्रेस गठबंधन के लिए प्रचार करने नहीं जा रहा।

उन्होंने अखिलेश के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस गठबंधन से हमारे जो नेता हैं, जिनके टिकट काटे हैं वो अब क्या करेंगे? पांच साल के लिए तो मौका गंवा दिया। उन्होंने इस गठबंधन पर अपनी नाराजगी जताई। गौरतलब है कि यूपी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने गठबंधन किया है। कांग्रेस 105 और समाजवादी पार्टी 298 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+