Ramji Lal Suman: सपा सांसद रामजी लाल सुमन पर के बयान के बाद बढ़ा बवाल, सिर कलम करने पर 51 लाख का इनाम!

Ramji Lal Suman: समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के खिलाफ विवाद और गहराता जा रहा है। अब अखिल भारतीय क्षत्रिय सेना भी इस मामले में कूद पड़ी है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर गौरव सिंह राणा ने एक वीडियो जारी कर रामजी लाल सुमन के खिलाफ कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने दावा किया कि सपा सांसद का सिर कलम करने पर 51 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।

यह विवाद राणा सांगा को लेकर की गई टिप्पणी से जुड़ा है। करणी सेना पहले ही इस मुद्दे को लेकर सपा सांसद के खिलाफ मोर्चा खोल चुकी है। आगरा में उनके घर पर हमला भी किया गया। अब क्षत्रिय सेना ने भी इस मामले में खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर कर दी है।

sapa-mp-ramji-lal-suman-controversy

क्षत्रिय सेना की चेतावनी

अखिल भारतीय क्षत्रिय सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर गौरव सिंह राणा ने अपने वीडियो में कहा कि उनका संगठन 12 राज्यों में सक्रिय है। उन्होंने आरोप लगाया कि रामजी लाल सुमन ने इतिहास के महापुरुषों का अपमान किया है, जो देशद्रोह के बराबर है। गौरव सिंह ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी भी सुमन का समर्थन कर रही है, जो स्वीकार नहीं किया जाएगा।

वीडियो में आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए गौरव सिंह ने कहा कि सपा सांसद का सिर कलम करने वाले को उनकी संस्था की तरफ से 51 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। इस बयान के बाद सियासत और ज्यादा गरमा गई है।

सपा सांसद के समर्थन में अंबेडकर वाहिनी सेना

इस विवाद के बीच अंबेडकर वाहिनी सेना खुलकर रामजी लाल सुमन के समर्थन में आ गई है। संगठन के नेताओं ने करणी सेना को कड़ी चेतावनी दी है और कहा है कि यदि दलित नेताओं पर इस तरह की धमकियां जारी रहीं, तो वे भी जवाब देने से पीछे नहीं हटेंगे।

अलीगढ़ में अंबेडकर वाहिनी सेना के कार्यकर्ताओं ने डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने कहा कि समाजवादी पार्टी के सांसद पर जानलेवा हमले की साजिश रची जा रही है, जिसे रोका जाना चाहिए।

सपा का दावा - जानबूझकर किया जा रहा निशाना

समाजवादी पार्टी के नेताओं का कहना है कि रामजी लाल सुमन ने किसी की भावनाओं को आहत करने के इरादे से बयान नहीं दिया था। इसके बावजूद उनके घर पर हमला किया गया और अब खुलेआम जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

सपा नेताओं ने उत्तर प्रदेश में दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर बढ़ते अत्याचारों का मुद्दा उठाया है और सरकार से सख्त कदम उठाने की मांग की है। इस पूरे विवाद ने राजनीतिक माहौल को और अधिक गरमा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+