संजीव जीवा की हत्या ने विक्की त्यागी मर्डर की यादें ताजी कर दीं, मुजफ्फरनगर के दोनों गैंगस्टरों का एक ही अंजाम

Sanjeev Jeeva Murder: लखनऊ कोर्ट में संजीव जीवा की हत्या ने विक्की त्यागी मर्डर की यादें ताजी कर दीं। दोनों हमलावर वकील के ड्रेस में कोर्ट पहुंचकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

विक्की त्यागी और संजीव जीवा

Sanjeev Jeeva Murder: लखनऊ कोर्ट के अंदर बुधवार को गैंगस्टर संजीव जीवा की हत्या ने आठ साल पहले विक्की त्यागी की हत्या ताजी कर दीं। इसे भाग्य कहें या इत्तेफाक। मुजफ्फरनगर के इन दो गैंगस्टरों की हत्याओं के बीच काफी समानता है। संजीव जीवा की तरह गैंगस्टर विक्की त्यागी को भी कोर्ट के अंदर गोली मार दी गई थी।

अतिरिक्त सत्र जिला न्यायाधीश के अदालत कक्ष के अंदर 2015 में विक्की त्यागी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसे नाबालिग लड़के सागर मलिक ने हत्या कर दी थी। हत्या के बाद उसने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।

Recommended Video

    Lucknow Court Firing: कौन हैं विजय यादव? जिसने खूंखार Sanjeev Jeeva को निपटा दिया | वनइंडिया हिंदी

    विक्की त्यागी को मौत के घाट उतारने के लिए हत्यारा वकील के ड्रेस में आया था। संजीव जीवा को भी गोली मारने वाले हमलावरों ने वकीलों के वेश में कपड़े पहने थे। कई लोगों को लगता है कि जीवा के हत्यारों ने विक्की त्यागी हत्याकांड से 'प्रेरणा' ली होगी।

    बता दें कि उत्तर प्रदेश के लखनऊ सिविल कोर्ट में बुधवार को पेशी पर आए गैंगस्टर संजीव जीवा को गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया गया था। हमलावर जिसका नाम विजय यादव बताया जा रहा है, वो वकील के भेष में कोर्ट पहुंचा था। उसने संजीव जीवा को देखते ही ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। गोली मारने के बाद हमलावर भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इतना ही नहीं हत्या के दिन बुधवार को वकीलों ने हत्यारोपी को पुलिस सुरक्षा के बीच जमकर पिटाई भी की थी, जिसका वीडियो अब सामने आया है।

    वीडियो में देखा जा सकता है कि भारी पुलिस सुरक्षा के बीच हत्यारे को ले जाया जा रहा है, और वकीलों की भीड़ उस पर टूट पड़ी। आरोपी की जमकर पिटाई की जा रही है। वकीलों की भीड़ उसको पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- गैंगस्टर संजीव जीवा की सामने आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट, लगी थीं 8 गोलियां, 6 हो गई थी सीने के आर-पार

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+