गैंगस्टर संजीव जीवा की सामने आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट, लगी थीं 8 गोलियां, 6 हो गई थी सीने के आर-पार
sanjeev jeeva news: गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी उर्फ संजीव जीवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। इस रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि जीवा को 8 गोलियां लगी थीं जिनमें से 6 गोलियां उसके सीने और दो गोलियां उसके हाथ में लगी थीं

sanjeev jeeva news: संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। इस रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि जीवा को 8 गोलियां लगी थीं जिनमें से 6 गोलियां उसके सीने और दो गोलियां उसके हाथ में लगी थीं। जीवा के शरीर पर 16 निशान मिले हैं जो गोलियों के भीतर घुसने और बाहर निकलने के हैं। गौरतलब है कि मुख्तार अंसारी के करीबी गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की 7 जून को लखनऊ कोर्ट रूम में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
कोर्ट में हुए इस शूटआउट को विजय यादव ने अंजाम दिया था। विजय यादव ने इस वारदात को जिस तरह से प्रोफेशनल शूटर की तरह अंजाम दिया था, उससे पुलिस व्यवस्थाओं पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। पुलिस की कड़ी सुरक्षा में हुई संजीव जीवा की इस हत्या मामले में सब इंस्पेक्टर की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है। सब इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह की तरफ से आरोपी विजय यादव के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
आपको बता दें कि संजीव जीवा के ऊपर हुई इस ताबड़तोड़ फायरिंग में दो पुलिसकर्मियों समेत एक डेढ़ साल की बच्ची व उसकी मां को भी गोली लगी थी। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, संजीव जीवा शूटआउट के बाद पुसिस ने देर रात गैंगस्टर के शव का पोस्टमार्टम करा दिया, जिसकी वीडियोग्राफी भी हुई। डॉक्टरों के एक पैनल ने जीवा का पोस्टमार्टम किया।
इसके बाद पुलिस ने जीवा के शव को उसके परिजनों को सौंप दिया। जीवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। पोस्टमार्टम की जो रिपोर्ट सामने आई उसके मुताबिक, जीवा के ऊपर 8 गोलियां चलाई गई थी। जीवा को लगी सभी गोलियां शरीर के आर-पार हो गईं। ऐसा बताया जा रहा है कि सभी गोलियां पीठ पर बाईं तरफ मारी गईं थी। संजीव जीवा के सीने में 6 गोलियां मारी गई थी और 2 गोलियां उसके हाथ में लगीं थीं।
Recommended Video

पोस्टमार्टम रिपोर्ट् के मुताबिक, जीवा के शरीर पर 16 निशान मिले हैं जो गोलियों के भीतर घुसने और बाहर निकलने के हैं। ऐसा माना जा रहा है कि जो गोलियां बच्ची और दो पुलिसकर्मियों को लगी वो जीवा के आरपार होने के बाद लगीं थी। इस मामले मामले में देर रात एसआईटी की टीम भी जांच करने पहुंची।
कौन था संजीव जीवा?
संजीव माहेश्वरी, जिसे अपराध की दुनिया में संजीव जीवा के नाम से भी जाना जाता था, मुजफ्फरनगर का कुख्यात गैंगस्टर था। शुरुआती दिनों में वो एक डिस्पेंसरी में कंपाउंडर का काम किया था, लेकिन बाद में उसी डिस्पेंसरी के मालिक का उसने अपहरण कर लिया गया था। इस घटना के बाद 1990 के दशक में उसने कोलकाता के एक कारोबारी के बेटे का अपहरण किया और फिरौती में दो करोड़ की मांग थी। इसके बाद वह हरिद्वार नाजिम गिरोह में शामिल हो गया और बाद में सतेंद्र बरनाला से उसकी दोस्ती हो गई। लेकिन उसके अंदर खुद की गैंग बनाने की ख्वाहिश थी।












Click it and Unblock the Notifications