संजय निषाद की BJP को दो टूक, कहा- हम मंत्रिमंडल बनाते हैं, UP में सीटें भी लेंगे, अपने सिंबल पर लड़ेंगे भी

लखनऊ, 21 अगस्त: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। हर दल अपनी राजनीतिक बिसात बिछाने में जुटा हुआ है। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने दो दिन पहले ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। बीजेपी अब उनकी अहमियत को समझने लगी है और निषाद पार्टी को भी लग रहा है कि अपनी मांगे मनवाने का यही सही मौसम है। निषाद ने साफतौर पर कहा कि बिना पॉवर के पालिटिक्स नहीं हो सकती है। बीजेपी को लगेगा कि हमें मंत्रिमंडल में शामिल करने से फायदा है तो शामिल करेंगे। हम मंत्रिमंडल बनाने वाले लोग हैं हम तो पॉवर भी लेंगे और विधानसभा की सीटें भी।

संजय निषाद

Recommended Video

    UP Election 2022: Sanjay Nishad ने BJP से मांगी 70 सीटें, मंत्री पद पर बनी सहमति | वनइंडिया हिंदी

    संजय निषाद ने वन इंडिया डॉट काम से एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान यह बातें कही। संजय ने कहा कि विधानसभा चुनाव में हमने पूर्वांचल, पश्चिमी उप्र और बुंदेलखंड में सीटों के लिए दावा किया है। हमें विधानसभा की सीटें चाहिए। बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व के साथ अगली बैठक जल्द होने वाली है और उसमें यह भी तय हो जाएगा कि यूपी में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ना है।

    संजय निषाद से यह पूछे जाने पर कि कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, उन्होंने कहा, '' अभी सीटों का कोई फीगर तय नहीं हुआ है लेकिन हम उतनी सीटों की डिमांड कर रहे हैं जितनी हम जीत सकते हैं। बीजेपी को लगेगा कि वो सीटें हमें मिलनी चाहिए तो वो हमें देंगे। अगली बैठक में सीटों को लेकर भी तय हो जाएगा। समाज की लड़ाई लड़ने के लिए हम आगे बढ़ रहे हैं और इसके राजनीतिक ताकत की जरुरत तो रहती ही है।''

    निसाद

    कुछ सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवार हमारे सिंबल पर लड़ेंगे
    निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि यह तय है कि यूपी के विधानसभा चुनाव में हम अपने सिंबल पर ही चुनाव लड़ेंगे। हां यह जरुर है कि जरूरत के अनुसार कुछ सीटों पर हमारे उम्मीदवार सिंबल पर लड़ेंगे जहां जरूरी होगा बीजेपी का उम्मीदवार भी हमारे सिंबल पर चुनाव लड़ेगा। जहां हमारा उम्मीदवार कमजेार होगा और बीजेपी का सशक्त होगा वहां उनका उमीदवार हमारे सिंबल पर चुनाव लड़ेगा।

    संजय निषाद से यह पूछे जाने पर कि जब बीजेपी के उम्मीदवार ही आपके सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे तो फिर फायदा किसका होगा आपका या बीजेपी का, इस सवाल पर संजय ने कहा कि,

    '' हां बहुत सीटों पर हमारे अपने लोग सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे लेकिन जहां हम कमजोर साबित होंगे वहां बीजेपी का उम्मीदवार हमारे सिंबल पर लड़ेगा। सीटों का बंटवारा अगली बैठक में सुलझा लिया जाएगा।''

    निषाद

    बिना राजनीतिक पॉवर के समाज की लड़ाई नहीं लड़ी जा सकती

    आपने बीजेपी से यह भी मांग की थी कि निषाद पार्टी को डिप्टी सीएम का पद दिया जाए, इस पर संजय निषाद ने कहा कि बिल्कुल मांग की थी। क्यों हमें मांगने का अधिकार नहीं है। हमारे समाज का कोई डिप्टी सीएम क्यों नहीं बन सकता। अपने समाज की लड़ाई लड़नी है तो बिना राजनीतिक पॉवर के यह कैसे संभव है। यूपी के सभी 75 जिलों में संगठन की ईकाई खड़ी हो गई है। जिन विधानसभा क्षेत्रों की हम दावेदारी कर रहे हैं कि वहां भी चुनाव समितियां बना दी गई हैं। पूरी तैयारी के साथ चुनाव में उतरा जाएगा।

    दिल्ली की अहम बैठक में शामिल हुए थे संजय निषाद
    गौरतलब है कि संजय निषाद ने दो दिन पहले ही दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। खास बात यह है कि इस मुलाकात के दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, बीजेपी यूपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, संगठन मंत्री सुनील बंसल भी मौजूद थे। बैठक में यूपी में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार और एमएलसी के चार नामों पर भी चर्चा हुई थी। ऐसा माना जा रहा है कि संजय निषाद के तेवरों को देखते हुए बीजेपी उनको एमएलसी बनाकर मंत्रिमंडल में भी शामिल कर सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+