VIDEO: ना स्ट्रेचर मिला ना एंबुलेंस, भाई की लाश को कंधे पर लादकर ले गया अस्पताल

संभल। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से एक बार फिर इंसानियत शर्मसार हुई है। यहां मृतक के परिवारवालों को बार-बार गुहार के बाद भी एंबुलेंस मुहैया नहीं कराई गई जिससे परिवार वालों को शव कंधे पर लादकर ले जाना पड़ा। यहां नाना के साथ खेत पर काम कर रहे एक बच्चे की मिट्टी में दब गया था घायल अवस्था जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार वालों ने जब वापस घर जाने के लिए एंबुलेंस की मांग की तो उन्हें दुत्कार दिया गया। इसके परिवार का एक सदस्य शव को कंधे पर लादकर घर ले गया। इस वाकये से स्वास्थ्य विभाग की स्पष्ट तौर पर लापरवाही सामने आई है।

बहजोई कोतवाली के गाँव सादातबाड़ी का मामला

बहजोई कोतवाली के गाँव सादातबाड़ी का मामला

मामला बहजोई कोतवाली के गाँव सादातबाड़ी का है जहां धेवता सूरजपाल निवासी जनपद बुलंदशहर, अपने नाना के साथ खेत पर मिट्टी की कुइया साफ कर रहा था तभी अचानक मिट्टी सूरजपाल के ऊपर आकर गिरी और सूरजपाल मिट्टी में दब गया। काफी देर बाद गांववालों के सहयोग से सूरजपाल को बाहर निकाला जा सका। उसके ननिहाल के लोगों ने एंबुलेंस के लिए काफी प्रयास किया लेकिन फोन न उठने के कारण एंबुलेंस नही मिली। इसके बाद अपनी मोटरसाइकिल से ही उसे सरकारी अस्पताल बहजोई लाया गया लेकिन काफी देर होने के कारण डॉक्टर ने सूरजपाल को देखते ही मृत घोषित कर दिया।

ना कंधा मिला ना स्ट्रेचर

ना कंधा मिला ना स्ट्रेचर

जब उसे घायल अवस्था में मोटरसाइकिल से उतारा जा रहा था तब कोई भी सरकारी कर्मचारी मदद के लिए आगे नही आया और न ही उसे स्ट्रेचर मिला कंधे पर लाद कर परिजनों ने अस्पताल में पहुँचाया। डॉक्टर के मृत घोषित करने पर भी परिजनों को वाहन के बजाय फटकार मिली और मृतक के परिजनों को शव कंधे पर ही लादकर ले जाना पड़ा। कोई वाहन मिलता देख शव को मोटरसाइकिल पर ही लादकर घर ले गए।

सीएमओ डॉ अमिता सिंह ने दिया लापरवाही भरा जबाब

सीएमओ डॉ अमिता सिंह ने दिया लापरवाही भरा जबाब

यह है योगी सरकार की स्वास्थ्य विभाग की सेवाएं। जब इस बारे में जनपद की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अमिता सिंह से बात की गई तो उन्होंने लापरवाही भरा जबाब दिया लेकिन किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई करने की कोई बात नहीं की। जबकी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बहजोई के कैम्प में ही सीएमओ का कार्यालय है जिसमे स्वयं सीएमओ मौजूद थी। यह सब उनके कार्यालय के सामने ही होता रहा है।भाई की लाश को कंधे पर लादा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+