मंदिर से दानपात्र चुराने का आरोप लगा ग्रामीणों ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला

संभल। नखासा थाना क्षेत्र के गांव केशोपर भंडी स्थित श्री गोरखनाथ मंदिर के दानपात्र से रूपये चोरी के शक में एक युवक को पुजारी समेत ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला। निजी अस्पताल में भर्ती युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई है। परिजनों ने चार लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। मजदूर के भाई की तहरीर पर मंदिर के पुजारी समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

sambhal man beaten to death after false allegation of stealing money from temple

गांव केशोपुर भंडी निवासी सुरेश (35 वर्ष) पुत्र शीशराम 25 मार्च को गांव के ही मंदिर के निकट जंगल में शौच के लिए गया था। मंदिर से दानपात्र चोरी हुआ तो पुजारी चोरों की तलाश कर रहे थे। इस बीच ग्रामीणों ने चोरी के शक में गांव के ही सुरेश को पकड़ लिया। सुरेश को रातभर मंदिर के अंदर बंद कर दिया। सुबह होने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। युवक को मंदिर के पुजारी जगत सिंह ने ग्रामीणों के साथ मिलकर बुरी तरह पीटा जिससे वह घायल हो गया। डायल 100 पुलिस ने युवक को उपचार के लिए सौंधन के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान बुधवार की रात्रि मौत हो गई और परिवार में कोहराम मच गया। सीओ गमलेश्वर विलटोरिया और थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने गांव पहुंचकर पूछताछ की। मृतक सुरेश के भाई प्रतिभान उर्फ पिन्टू की तहरीर पर गांव निवासी पुजारी जगत सिंह, बेटे गुड्डू, भाई धर्मपाल व भतीजे श्योराज के खिलाफ हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। सीओ का कहना है कि आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- पहले गला दबाया फिर ईंट से कुचलकर उतार दिया मौत के घाट, लाइव देखें मौत का मंजर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+