पहले गला दबाया फिर ईंट से कुचलकर उतार दिया मौत के घाट, देखें मौत का मंजर

बागपत। बागपत में युवक की हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां अर्ध विक्षिप्त युवक की गला दबाने के बाद ईंटों से कूचकर हत्या कर दी गई। बड़ी बात ये रही कि हत्या करने की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी से मिली तस्वीरों में साफ तौर पर नजर आ रहा है कि किस तरह हत्यारे ने पहले गला दबाया और फिर ईंट से वार कर शख्स को मौत के घाट उचार दिया। पुराना कस्बा पुलिस चौकी से चंद कदमों पर हुई इस वारदात के बाद कस्बे में दहशत का माहौल बना हुआ है।

baghpat liv murder recorded on CCTV

शहर कोतवाली क्षेत्र के पुराना कस्बा मोहल्ले में जहाँ इस घटना को अंजाम दिया गया, वहाँ से चंद कदमों की दूरी पर पुराना कस्बा पुलिस चौकी भी मौजूद है लेकिन पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों को घटना की भनक तक नहीं लगी और हत्यारा वारदात को अंजाम दे आसानी से फरार हो गया। मृतक का नाम राम रहीम था और वो पुराना कस्बा मोहल्ले में घुमा करता था। सुबह जब मोहल्ले वासियों ने राम रहीम के शव को पड़ा देखा तो पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

ये भी पढ़ें- कोटखाई मामले में हाईकोर्ट ने CBI को लगाई फटकार, निदेशक को किया तलब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+