जुमा साल में 52 बार, होली 1 बार, अगर दिक्‍कत है तो..., संभल के सिंघम CO अनुज चौधरी ने दी सख्‍त हिदायत

Sambhal News: देश भर में 14 मार्च को हिंदूओं का प्रमुख त्‍याेहार होली मनाई जाएगी। होली के त्‍यौहार की जाेर-शोर से तैयार चल रही है। उत्‍तर प्रदेश भर में होली के अवसर पर सुरक्षा-व्‍यवस्‍था के कड़े इंतजाम कर दिए गए हैं।

इस बार होली के त्‍यौहार की खास बात ये है कि होली और रमजान का जुमा (शुक्रवार) एक ही दिन पड़ रहा है। इस त्‍यौहार के पहले उत्‍तर प्रदेश के संभल जिले के सीओ ने मुस्लिम समुदाय को सख्‍त हिदायत देते हुए एक वीडियो जारी किया है, जिसकी जमकर चर्चा हो रही है।

Sambhal CO Anuj Chaudhary

दरअसल, 2024 में संभल हिंसा के समय सिंघम के नाम से मशहूर संभल CO अनुज कुमार चौधरी ने गुरुवार को बताया कि होली से पहले हमने एक शांति समिति की बैठक की। क्‍योंकि होली और जुम्‍मा एक ही दिन पड़ रहे हैं तो हमने सभी समुदायों के साथ ये अहम बैठक की। जिसमें हमने मुस्लिम समुदाय से अनुरोध किया है कि अगर उन्‍हें रंग लगाया जाना स्‍वीकार नहीं तो वो उस जगह पर ना आएं जहां पर होली मनाई जा रही है।

Sambhal CO Anuj Chaudhary बोले-जुमा तो साल में 52 बार लेकिन होली 1 बार

सीओ अनुज कुमार चौधरी ने कहा "जुमा तो साल में 52 बार आता है लेकिन होली साल में एक बार ही आती है। अगर मु‍स्लिम समुदाय में किसी को लगता है कि उन पर रंग ना पड़े तो उस दिन अपने घर से बाहर ना निकले, उन्हें घर पर ही रहना और वे अगर अपने घर से बाहर निकलना चाहते हैं, तो उन्हें इतना बड़ा दिल रखना चाहिए कि अगर उन पर रंग पड़ जाए, तो वे आपत्ति न करें।"

Sambhal CO Anuj Chaudhary बोले- रंग से दिक्‍कत है ताे घर के अंदर ही रहें

सीओ अनुज कुमार चौधरी ने "होली सौहाई का त्‍योहार है, यह सौहार्द का त्योहार है। हिंदू और मुसलमान अपने-अपने तरीके से इसे मनाएंगे। होली का इंतजार हिंदू पूरे साल करते हैं, जैसे मुसलमान ईद का इंतजार करते हैं। इसलिए हमने सीधा संदेश दिया हे कि अगर मुसमान नहीं चाहते कि उन पर रंग पड़े तो उन्‍हें अपने घर पर ही रहना चाहिए। अगर घर से बाहर निकले तो बड़ा दिल करके रखे, अगर उन पर रंग पड़ जाए तो आप‍त्ति ना करें।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+