बोले मुलायम जब कांग्रेस को पसंद नहीं करते लोग तो क्या जरूरत थी गठबंधन की?

मुलायम सिंह यादव ने परिणाम देखते हुए कहा कि ये अहंकार की वजह से हुआ। साधना गुप्ता पर कहा कि उसने सब कुछ शालीनता से कहा।

लखनऊ। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी गठबंधन मुलायम सिंह यादव पहले दिन से ही नापसंद था। इसके बाद 11 मार्च को आए परिणाम ने यह स्पष्ट कर दिया उत्तर प्रदेश को भी यह साथ पसंद नहीं आया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे और यूपी के आजमगढ़ से सांसद मुलायम सिंह यादव, सपा-कांग्रेस के गठबंधन को हार का कारण बता रहे हैं।

बोले मुलायम जब कांग्रेस को पसंद नहीं करते लोग तो क्या जरूरत थी गठबंधन की?

अंग्रेजी समाचार पत्र इकॉनमिक टाइम्स के मुताबिक अपने आवास पर परिणाम देख रहे मुलायम ने कहा कि अगर गठबंधन ना होता तो सपा की सरकार फिर से बनती। अगर कोई यह कहत है कि मैंने गठबंधन का समर्थन किया तो झूठ है। मैंने खुल कर इसका विरोध किया। कांग्रेस को कोई पसंद नहीं करता। क्या जरूरत थी? 2012 में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार में आए थे।

मुलायम ने कहा कि मेरे सारे करीबी चुनाव जीत गए। अखबार के अनुसार यह पूछे जाने पर कि हार की वजह क्या रही पर मुलायम ने शिवपास के घमंड वाले बयान से लगभग सहमति जताते हुए कहा कि गठबंधन का घमंड हार के लिए जिम्मेदार है। अगर आप टीवी पर ठेले वाले से सुनिए कि मैंने सपा को वोट किया है लेकिन इस बार नहीं क्योंकि नेताजी की बेइज्जती हुई।

मुलायम ने कहा कि संदेश दूर तक गया और मैं क्या कर सकता था? भाजपा की जीत पर मुलायम ने कहा यह बड़ी जीत है और उनके लिए बड़ा दिन है। बसपा का वोट शेयर बढ़ी लेकिन पार्टी कमजोर हो रही है।

छोटी बहू अपर्णा यादव की हार पर मुलायम ने कहा कि लखनऊ कैंट की सीट बेकार है। वहां हम सिर्फ 1 बार चुनाव जीते हैं। वहां 3 लाख मतदाता है और उसमें सिर्फ 6 हजार वोटर यादव ऐसे में कठिन था। फिर भी कोई बात नहीं। अभी लड़की है। अनुभव हो गया होगा, उसने कड़ी मेहनत की।

अखिलेश से बातचीत करने से जुड़े सवाल पर कहा कि फोन करता है। अब क्या बोलेगा? साधाना गुप्ता के बयान पर मुलायम ने कहा कि उसने शालीनता से कहा कि नेताजी का सम्मान होना चाहिए था।

अमर सिंह पर मुलायम ने कहा कि किसी की बेइज्जती नहीं होनी चाहिए थी उसके पास नाराजगी की वजह। इस हार के बाद भविष्य पर मुलायम ने कहा कि मैंने मेहनत कर के दल बनाया है। काम करना पड़ेगा। हार पर दुखी होकर चिंतन करिए, तो समझिए की सफल होंगे।

ये भी पढ़ें: मोदी की लहर भी नहीं तोड़ पाई बाहुबली मुख्तार और विजय मिश्र का 'तिलिस्म'!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+