Chunv 2024: सपा ने जारी की नई लिस्ट, जौनपुर, मछलीशहर, फूलपुर समेत 7 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, देखें पूरी लिस्ट
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए समाजवादी पार्टी द्वारा प्रत्याशियों की नई लिस्ट जारी कर दी गई है। इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश की सात लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों को उतारा गया है।
जिसमें जौनपुर, मछली शहर और फूलपुर समेत 4 अन्य लोकसभा सीटों का नाम शामिल है। इस लिस्ट में समाजवादी पार्टी द्वारा जातीय समीकरण को भी ध्यान में रखा गया है।

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि समाजवादी पार्टी द्वारा प्रत्याशी उतारे जाने के बाद कई लोकसभा सीटों पर लड़ाई दिलचस्प हो गई है। जारी सीटों में सपा द्वारा बाबू सिंह कुशवाहा को भी चुनाव मैदान में उतारा गया है।
एससी और ओबीसी वर्ग से 3-3 उम्मीदवार
जारी लिस्ट में समाजवादी पार्टी द्वारा 7 लोकसभा सीटों में तीन सीटों पर एससी और तीन सीटों पर पिछड़ी जाति के उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा गया है। इसके अलावा इस लिस्ट में एक सीट पर समाजवादी पार्टी द्वारा ब्राह्मण प्रत्याशी को भी उतारा गया है।
समाजवादी पार्टी द्वारा फूलपुर लोकसभा सीट से अमरनाथ मौर्य, श्रावस्ती लोकसभा सीट से राम शिरोमणि वर्मा, डुमरियागंज लोकसभा सीट से भीष्म शंकर "कुशल" तिवारी, संतकबीरनगर लोकसभा सीट से लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद, सलेमपुर लोकसभा सीट से रमाशंकर राजभर, जौनपुर लोकसभा सीट से बाबू सिंह कुशवाहा, मछलीशहर लोकसभा सीट से पूर्व सांसद और केराकत के विधायक तूफानी सरोज की बेटी प्रिया सरोज को चुनाव मैदान में उतरा गया है।
एनडीए ने उतारे हैं यह उम्मीदवार
वहीं लोकसभा सीटों पर यदि एनडीए गठबंधन की बात करें तो एनडीए गठबंधन द्वारा श्रावस्ती लोकसभा सीट से साकेत मिश्रा, कबीर नगर से प्रवीण निषाद, सलेमपुर से रविंद्र कुशवाहा, जौनपुर से कृपाशंकर सिंह, डुमरियागंज से जगदंबिका पाल, मछली शहर से बीपी सरोज, फूलपुर से प्रवीण निषाद को टिकट दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications