VIDEO: बदायूं के थाने में दारोगा ने सपा नेता को झुका-झुकाकर लाठियों से मारा
पीड़ित नेता के पिता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार लगाई है। इस बीच मामला संज्ञान में आने के बाद एसएसपी ने आरोपी इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया।
बदायूं। फिल्म सिंघम का आपको वो सीन तो याद ही होगा जिसमें पुलिस स्टेशन के अंदर अजय देवगन नेता जी की लात घूसों से जमकर पिटाई करते हैं। ऐसा ही एक मामला यूपी के बदायूं जिले में सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें थाने के अंदर एक इंस्पेक्टर सपा नेता की लाठियों से जमकर पिटाई कर रहे हैं।

नेता जी भी कोई ऐसे-वैसे नहीं बल्कि मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष हैं। उनका नाम स्वाले चौधरी है। स्वाले चौधरी के पिता का कहना है कि उनका बेटा कुछ लोगों के झगड़े का सुलह कराने थाने पहुंचा था, जहां इंस्पेक्टर ने उन्हें बुरी तरह पीटा और कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। इसे भी पढ़ें- तारा शाहदेव की सास कहती थी- धर्म बदल लो नहीं तो बिस्तर यही रहेगा, मर्द बदलते रहेंगे
पीड़ित नेता के पिता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार लगाई है। इस बीच मामला संज्ञान में आने के बाद एसएसपी ने आरोपी इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया। आपको बता दें कि इससे पहले भी ऐसा मामला सामने आ चुका है। कुछ दिनों पहले राजधानी लखनऊ में एक पुलिसकर्मी द्वारा रिक्शेवाले की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications