सपा विधायक के हत्यारोपी भाइयों को पकड़वाने पर मिलेगा ढाई हजार का इनाम, एसपी ने जारी किया फरमान

बलरामपुर सदर समाजवादी पार्टी के विधायक जगराम पासवान के दो सगे भाइयों को गोंडा पुलिस ने फरार घोषित करते हुए उन पर इनाम की घोषणा कर दी है।

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश में बलरामपुर सदर समाजवादी पार्टी के विधायक जगराम पासवान के दो सगे भाइयों को गोंडा पुलिस ने फरार घोषित करते हुए उन पर इनाम की घोषणा कर दी है। दोनों भाइयों पर ढाई-ढाई हजार रुपए इनाम की राशि की घोषणा कर दी गई है। विधायक भाइयों की गाड़ी ओवरटेक करने से नाराज सत्ता के नशे में चूर दोनों भाइयों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में अभी भी गोंडा जिले में मुकदमा चल रहा है और एक भाई अन्नू पासवान जमानत पर है। ये भी पढ़ें:SP ऑफिस के बाहर उड़ रही ही आचार संहिता की धज्जियां

सपा विधायक के हत्यारोपी भाइयो को पकड़वाने पर मिलेगा ढाई हजार का इनाम, एसपी ने जारी किया फरमान

जानिए कैसे दिया था घटना को अंजाम
मामला जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र के तरियापुरवा गावं का है जहां पर शाादी विवाह समारोह से लौट रहा एक युवक सत्ताधारी विधायक के भाइयों की गोली का शिकार हो गया। विधायक जगराम पासवान के भाइयों पप्पू पासवान व अंगद पासवान व अन्नू पासवान ने मामूली विवाद के चलते युवक जयराम यादव को गोली मार दी थी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। दबंग विधायक के दोनों भाई मौके से फरार हो गए थे। सूचना के बाद घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान पुलिस को मौके से इनकी विधान सभा का स्टीकर लगा लग्जरी वाहन बरामद हुआ था।

ये थी हत्या की वजह
अकसर अपने कारनामों के चलते विवादों में रहने वाले विधायक जगराम पासवान और उसके भाइयों की नई करतूत बारात से वापस लौट रहे युवक जयराम को महज वाहन ओवरटेक करने की सजा मिली और दोनों सत्ता के नशे में चूर भाइयों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की और इस तरह से विधायक के भाइयों की शान में गुस्ताखी करने की सजा सजा ए मौत मिल गई। इन लोगों ने अपराध भी तय किया और सजा भी खुद ही सुना दी थी। घटना के बाद पुलिस ने पासवान बंधुओ के विरुद्ध हत्त्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी. जिसके बाद गोंडा पुलिस ने अन्नू पासवान को गिरफ्तार भी कर लिया था और हत्त्या में शामिल हथियार भी बरामद कर लिए थे। ये भी पढ़ें:नेताजी के बयान पर नहीं करुंगा टिप्पणी- रामगोपाल यादव

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+