SP ऑफिस के बाहर उड़ रही ही आचार संहिता की धज्जियां
पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर उड़ रही है चुनाव आयोग द्वारा लगाई गई आदर्श आचार संहिता, सपा नेता अपनी गाड़ियों पर पोस्टर लगाकर घूम रहे।
शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में कल आपको दिखाया था कि किस तरह से राशन कार्ड पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का फोटो लगाकर राशन वितरण किया जा रहा था जबकि चुनाव आचार संहिता लागू हो चूकी है। तो वही एक और आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए गाड़ी पर सपा झंडा और गाड़ी के शीशे पर सपा का पोस्टर लगाए नेता घूम रहे हैं जब ये गाड़ी ठीक एसपी आफिस के सामने खड़ी थी। लेकिन कोई भी अधिकारी या पुलिस वाले की हिम्मत नही थी कि इस गाड़ी पर से झंडा और पोस्टर को हटवा सके। कुछ देर के बाद नेता जी गाड़ी में बैठे और आचार संहिता का धज्जियाँ उड़ाते हुए निकल गए।

आचार संहिता का उल्लंघन करने का ये नजारा शहर में एसपी आफिस के ठीक सामने का है। जिस जगह ये गाड़ी खङी थी और इस गाड़ी पर आचार संहिता की धज्जियाँ उड़ाते हुए सपा का झंडा और शहर विधानसभा से सपा प्रत्याशी तनवीर खान का पोस्टर लगा हुआ था। जबकि इस गाड़ी से महज दस मीटर की दूरी पर एसपी आफिस है जहाँ एसपी से लेकर तमाम छोटे अधिकारीयों के आफिस बने हुए हैं, और सिपाही भी घूमते हुए दिखाई देते हैं। लेकिन इस सपा का झंडा और पोस्टर लगी गाड़ियों से आचार संहिता की धज्जियाँ उड़ाते कोई भी अधिकारी रोक नहीं पाता है। ऐसे ही तमाम जिले भर में चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा। सड़को पर आपको तमाम ऐसी गाङिया दिख जाएगी जिसपर किसी न किसी पार्टी का झंडा या पोस्टर लगे हुए हैं जबकि चुनाव आचार संहिता प्रदेश में पांच दिन पहले से लागू हो चुकी है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पुलिस और प्रशासन चुनाव आयोग की किस तरह से आदेशों की अनदेखी कर रहा है।
इसे भी पढ़ें- हरदोई में आचार सहिता की खुलेआम उड़ रही हैं धज्जी
बता दें कि कल भी इसी तरह से चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए राशनकार्ड पर मुख्यमंत्री का फोटो लगाकर राशन वितरण किया जा रहा था। जब यह मामला मीडिया द्वारा प्रशासन के अधिकारियों के बीच पहुचा था। तब प्रशासनिक अधिकारियों ने इस मामले की जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया था। लेकिन अधिकारियों ने यह एक अच्छी लाईन बना रखी है कि जबकि मीडियाकर्मी किसी मामले पर अधिकारियों से पूछते हैं तो उनका सिर्फ यही कहना होता है कि जांच कर कार्यवाही की जाएगी। जबकि असलियत में होता कुछ नही है।












Click it and Unblock the Notifications