यूपी चुनाव: गोसाईगंज में सपा प्रत्याशी के काफिले पर हमला, पत्थरबाजी और फायरिंग

लखनऊ, 18 फरवरी: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के बीच टकराव हुआ है। जिले की गोसाईगंज विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अभय सिंह के काफिले पर शुक्रवार रात को कथित तौर पर पथराव और गोलीबारी की गई। सपा ने भाजपा नेता इंद्र प्रताप तिवारी पर हमले का आरोप लगाया है। वहीं भाजपा ने सपा नेताओं पर हमला करने का आरोप लगाया है।

 UP polls 2022

अयोध्या की गोसाईगंज से सपा की ओर से पूर्व विधायक अभय सिंह प्रत्याशी हैं, वहीं भाजपा से आरती तिवारी उम्मीदवार हैं, जो बीजेपी के पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी की पत्नी हैं। अयोध्या को गोसाईगंज में यूपी विधानसभा चुनाव के पांचवे चरण में 27 फरवरी को मतदान होना है। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार शाम अभय सिंह का काफिला उनियार से जाहना बाजार की ओर जा रहा था, तभी महाराजगंज थाना क्षेत्र के मेओपुर बाजार में उन पर हमला किया गया।

अभय सिंह ने फेसबुक पर लिखा है- जब मैं चुनाव प्रचार से लौट रहा था तो मेरे काफिले पर गोलियां चलाई गईं। हालांकि मैं पूरी तरह से सुरक्षित हूं। विरोधियों को पता है कि वे चुनाव हार रहे हैं, ऐसे में वो हिंसा का सहारा लेकर चुनाव टलवाना चाहते हैं। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाते हुए लिखा कि पुलिस भाजपा नेताओं के दबाव में काम कर रही है और चुनाव आयोग का कोई स्टैंड नहीं ले रहा है।

भाजपा ने कहा- सपा की ओरसे हुई हिंसा

वहीं भाजपा की ओर से कहा गया है कि सपा नेताओं की ओर से पथराव और फायरिंग की गई है। भाजपा ने कुछ लोगों को चोटें आने की बात भी कही है। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है और फिलहाल क्षेत्र में स्थिति काबू में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+