यूपी में कांग्रेस का मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा, सलमान खुर्शीद ने दिया बड़ा बयान
लखनऊ, 13 सितंबर। उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव में कुछ ही महीनों का समय बचा है ऐसे में तमाम राजनीतिक दल अपनी चुनावी रणनीति बनाने में जुटे हैं। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी जहां एक बार फिर से सत्ता में बने रहने के इरादे से मैदान में उतरेगी तो दूसरी तरफ सपा और बसपा अपनी सियासी जमीन को फिर से वापस करने की कोशिश करेंगी। लेकिन सबसे बड़ी चुनौती कांग्रेस के सामने हैं। लंबे समय से प्रदेश में सत्ता से दूर कांग्रेस इस बार यूपी के चुनाव में एक अदद बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने प्रदेश की चुनावी रणनीति को लेकर खुलकर बात की है।
Recommended Video

सलमान खुर्शीद ने कहा कि कांग्रेस 2022 के लिए किसी भी पार्टी से गठबंधन करने नहीं जा रही है। प्रियंका गांधी हमारा चेहरा हैं। हमारे लिए प्रियंका ही चेहरा हैं और वो हमारे लिए काफी हैं। उसके बाद उस चेहरे पर कोई लेवल लगाने की जरूरत नहीं है। गौर करने वाली बात है कि प्रियंका गांधी दो दिन के दौरे पर रायबरेली पहुंची थी लेकिन दूसरे दिन के सभी कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया और प्रियंका दिल्ली लौट आईं। रायबरेली दौरे पर प्रियंका गांधी ने हनुमान मंदिर पहुंची और दर्शन किए।उन्होंने पार्टी के कई पदाधिकारियों के साथ भी मुलाकात की।
कांग्रेस के सामने यूपी में नेतृत्व का सबसे बड़ा सवाल है कि प्रदेश में पार्टी का चेहरा कौन होगा। सलमान खुर्शीद का कहना है कि हम अगला विधानसभा चुनाव प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में लड़ेंगे। वह प्रदेश में पार्टी की जीत को सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही हैं। बाद में प्रियंका गांधी मुख्यमंत्री के चेहरे का ऐलान कर सकती हैं। बता दें कि प्रदेश में कांग्रेस एक मुख्यमंत्री और तीन उपमुख्यमंत्री के फॉर्मूले पर जा सकती है। कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रदेश में दलित, ब्राह्मण और मुस्लिम वोट को साधने के लिए कांग्रेस तीन उपमुख्यमंत्री का फॉर्मूला अपना सकती है।












Click it and Unblock the Notifications