यूपी: शराब के ठेके पर बदमाश और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़, सिपाही घायल

सहारनपुर। यूपी के सहारनपुर में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। थाना मंडी पुलिस और बदमाशों के बीच कलसिया-शंकलापुरी रोड पर मुठभेड हो गई। बदमाशों की तरफ से की गई फायरिंग में एक सिपाही घायल हो गया, जबकि पुलिस की तरफ से फायरिंग करने पर दो बदमाश घायल हो गए जबकि एक बदमाश फरार हो गया। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों से पिस्टल, तमंचा व कार कब्जे में लिया है।

saharanpur police arrested two person in an encounter

एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि कोतवाली मंडी इंस्पेक्टर मुनेंद्र सिंह को सूचना मिली थी कि कलसिया शंकलापुरी मार्ग पर शराब के ठेके पर कुछ संदिग्ध बैठे हुए शराब पी रहे हैं। उनके पास अवैध हथियार भी देखे गए हैं। उनकी कार भी वहीं खड़ी है। इस्पेक्टर ने अधिकारियों को सूचना देते हुए मौके पर पहुंच बदमाशों की घेराबंदी कर ली। सर्विलांस प्रभारी भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।

saharanpur police arrested two person in an encounter

पुलिस से घिरा पाकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाश अजीम और शौकीन के पैर में गोली लगने से हुए घायल हो गए। बदमाशों की गोली लगने से हेड कांस्टेबल योगेश भी घायल हो गया। मुठभेड़ के बाद तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बदमाशों के कब्जे से एक जाईलो कार, एक पिस्टल, एक तमंचा बरामद हुआ है, जबकि उनका एक साथी फरार हो गया। पुलिस बदमाशों के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटा रही है। पकड़ी गई कार पर नोएडा नंबर लिखा हुआ है।

ये भी पढ़ें- आदमखोर कुत्ते ने 25 लोगों को पहुंचाया अस्पताल, बाहर से लगवाने पड़ रहे रेबीज इंजेक्शन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+