नौकरी के लालच में पति पत्नी ने दो साल के मासूम की दी बलि

शुगर मिल से एक व्यक्ति की नौकरी छुट गई तो इस नौकरी को दुबारा पाने के लिए एक शख्स ने अपनी पत्नी के साथ एक ऐसा उपाय किया, जिससे हर किसी का दिल दहल गया।

सहारनपुर। शुगर मिल से एक व्यक्ति की नौकरी छुट गई तो इस नौकरी को दुबारा पाने के लिए एक शख्स ने अपनी पत्नी के साथ एक ऐसा उपाय किया, जिससे हर किसी का दिल दहल गया। दरअसल एक कथित तांत्रिक के कहने पर इस व्यक्ति ने अपने पड़ोस में ही रहने वाले एक दो साल के मासूम को मकान की छत से नीचे फेंक कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने 48 घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर मृतक बच्चे का शव बरामद करने के साथ ही हत्यारोपी पति पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी तांत्रिक की तलाश की जा रही है।

48 घंटे में हत्या का खुलासा

48 घंटे में हत्या का खुलासा

बता दें कि थाना गागलहेडी क्षेत्र के गांव दिनारपर निवासी मोहन पुत्र जय भगवान का दो वर्षीय पुत्र अक्षित दो दिन पूर्व 30 जुलाई को दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक लापता हो गया था। काफी तलाशने के बाद भी अक्षित नहीं मिला तो उसी रात नौ बजे थाना गागलहेडी में बच्चे की गुमशदगी दर्ज कराई गई। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने जानकारी देते हए बताया कि एसएसपी बबलू कुमार के आदेश पर सीओ सदर बाजार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। इस टीम ने 48 घंटे की मशक्कत के बाद मामले का खुलासा कर दिया है।

खोजी कुत्तों ने की मदद

खोजी कुत्तों ने की मदद

एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि टीम द्वारा बच्चे की सरगर्मी से तलाश के दौरान बच्चे के पिता मोहन के पड़ोसी संदीप शर्मा पुत्र पवन शर्मा के मकान के पीछे झाड़ियों से बच्चे अक्षित का शव बरामद हुआ। हत्या के कारणों की जांच जारी रखने के लिए फिल्ड युनिट व डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाया गया। फिल्ड युनिट, डॉग स्क्वायड ने अपना कार्य शुरु किया तो मौके के शव के पास बच्चे का अण्डरवियर मिला जिस पर एक टेप चिपकी हुई थी। टेप को डॉग स्क्वायड को सुंघाया गया तो खोजी कुत्ता संदीप शर्मा के घर जाकर रूक गया। जिसके बाद टीम ने संदीप शर्मा का घर सर्च किया तो संदीप शर्मा व उसकी पत्नी रेनू शर्मा घर से फरार मिले।

यूं मिले सुराग

यूं मिले सुराग

अब पुलिस के शक की सुई संदीप शर्मा की तरफ जानें लगी। संदीप के मकान के से एक टेप का रोल बरामद हुआ जो बच्चे के अण्डरवियर पर लगी टेप से मेल खा रहा था। मकान की छत पर जाकर देखा तो शव को नीचे फेंकने के प्रमाण मिल रहे थे। शक पुख्ता होने पर कमरे की तलाशी ली गई तो कमरे में पड़े बेड को खोलकर देखा तो बेड के अन्दर बच्चे का मल पड़ा था। बच्चे को रखने का स्थान भी बेड के अन्दर बना दिखाई दे रहा था। उसी जगह से एक और टेप का टुकडा बरामद हुआ जो अण्डरवियर से मेल खा रहा था। जिसे फिल्ड युनिट ने कब्जे में लेकर बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

तांत्रिक अभी भी फरार

तांत्रिक अभी भी फरार

मंगलवार दोपहर पुलिस ने कस्बा गागलहेडी के भगवानपुर तिराहे से बस का इंतजार कर रहे संदीप शर्मा और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया गया। दोनों ने बच्चे की हत्या की बाबत सनसनीखेज खुलासा किया है। संदीप ने पुलिस को बताया कि वह शगर मिल में काम करता है, लेकिन अब उसकी नौकरी छुट गई है। कस्बे के एक मंदिर में मिले तांत्रिक के कहने पर उसने बच्चे का अपहरण अपने घर में रखा और रात होने पर छत से नीचे फेंक दिया, जिससे बच्चे की मौत हो गई। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी दंपत्ति को जेल भेज दिया गया है, जबकि आरोपी तांत्रिक की तलाश की जा रही है, जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 48 घंटे के भीतर ही मामले का खुलासा कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+