प्रेग्नेंन्ट कर ब्वॉयफ्रेंड भाग गया घर, पीछे-पीछे आई गर्लफ्रेंड ने बताई सारी करतूत

सहारनपुर। यह दर्दभरी दास्तां उस युवती की है जो प्यार में छली गई। प्रेमी युवक ने कहने को तो मंदिर में शादी रचा ली और शारीरिक संबंध भी बनाए, लेकिन युवती के गर्भवती होने के बाद वह मुकर गया और जिंदगीभर साथ निभाने की कसम खाने वाला जिंदगीभर के लिए नाता तोड़ दिया। नौकरी भी छोड़ दी तथा वापस गुड़गांव से सहारनपुर आ गया। लेकिन पीछा करते हुए युवती भी सहारनपुर आ गई। अब युवती ने पुलिस से गुहार लगाई है। पुलिस ने युवक के खिलाफ गुड़गांव में मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी कर ली है।

गुड़गांव में नौकरी करते थे दोनों

गुड़गांव में नौकरी करते थे दोनों

सहारनपुर के थाना कुतुबशेर क्षेत्र के मोहल्ला नंदपुरी निवासी युवक गुड़गांव में नौकरी करता था। वह किसी निजी कंपनी में मैकेनिकल इंजीनियर था। गुड़गांव में यह युवक जिस मकान में किराये पर रहता था, उसके ठीक सामने आगरा निवासी युवती भी रहती थी। यह युवती भी गुड़गांव में जॉब करती थी। दोनों की मुलाकात हुई और देखते देखते दोनों एक दूसरे के करीब आ गए। दोनों ने एक दूसरे को प्यार किया और जिंदगीभर साथ रहने की कसम खाई।

एक ही मोहल्ले में रहते थे दोनों

एक ही मोहल्ले में रहते थे दोनों

बकौल युवती जब गुड़गांव में इस युवक से उसका संपर्क हुआ तो युवक ने बताया था कि उसकी शादी नहीं हुई है। उधर, युवती ने बताया था कि वह तलाकशुदा है। बरहाल दोनों रजामंदी से एक दूसरे के बेहद करीब आ गए। बाद में दोनों ने गुड़गांव के एक मंदिर में शादी रचा ली और शारीरिक संबंध बनाए। आखिरकार, युवती को गर्भ ठहर गया। अब यह गर्भ सात माह का है। यवुती ने पुलिस को बताया कि जब वह युवक के साथ रहने को कहने लगी तो युवक साथ रहने को आना कानी करने लगा। आखिरकार, युवक ने युवती से दूरी बनानी शुरू कर दी।

गर्भवती कर भाग गया घर

गर्भवती कर भाग गया घर

इस बीच युवक को लगा कि अब बुरा फंस सकता है तो उसने कंपनी से मैकेनिकल इंजीनियर की नौकरी भी छोड़ दी और युवती से दूरी बना ली व वापस सहारनपुर आ गया। मंगलवार को यह युवती यहां के थाना कुतुबशेर में पहुंची और पुलिस को अपनी दर्दभरी दास्तां सुनाई। युवती ने बताया कि वह सात माह के गर्भ से है। उसके पेट में जो बच्चा पल रहा है, वह इसी युवक का है। युवती का कहना हहै कि युवक ने जिंदगीभर साथ रहने का वचन दिया था, पर अब मुकर रहा है। थाना कुतुबशेर पुलिस ने युवक के मोहल्ला नंदपुरी स्थित घर पर युवती को ले जाकर पूछताछ की। समझौते वगैरह की कोई बात नहीं बनी। एसओ दीपक चतुर्वेदी का कहना है कि गुड़गांव पुलिस से संपर्क किया जा रहा है और पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+