साध्वी प्राची ने बता दी BJP के 'हार की असली वजह', कहा- चुनाव के दौरान घर बैठे रहे कार्यकर्ता
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की हार की समीक्षा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा शुरू कर दी गई है। इसी बीच भगवा क्रांति सेवा की राष्ट्रीय अध्यक्ष साधु प्राची द्वारा बड़ा बयान दिया गया है।
साध्वी प्राची द्वारा गुरुवार को मीडिया कर्मियों से बात करते हुए भारतीय जनता पार्टी की हार का असली वजह बताया गया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की हार का सबसे बड़ा कार्य है कार्यकर्ताओं की नाराजगी।

पार्टी में लगातार कार्यकर्ताओं की अनदेखी हो रही थी जिसके चलते पार्टी के कार्यकर्ता काफी हताश और निराश हो गए थे। उन्होंने यहां तक दावा किया कि चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता प्रचार की बजाय निराश होकर अपने घर पर बैठा रहा।
इसके साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि भले ही भारतीय जनता पार्टी को लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान उत्तर प्रदेश में नुकसान हुआ है लेकिन हमारा वोट प्रतिशत कम नहीं हुआ है। कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान करने के बाद ही हर की भरपाई की जा सकती है।
दरअसल, गुरुवार को शाहजहांपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए साध्वी प्राची पहुंचीं थीं। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शादी प्राची ने मीडिया कर्मियों से बात किया।
अयोध्या में हार पर भी दिया बयान
अयोध्या में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी की हार को लेकर पूछे गए सवाल पर जवाब देते हुए साध्वी प्राची ने कहा कि राम को कभी नहीं भुनाया भाजपा, भगवान राम को भला कौन भुना सकता है। उन्होंने कहा कि भगवान राम जब लंका पर फतह करके वापस आए थे तो यह वही अयोध्या है ना जिन्होंने माता सीता पर आरोप लगाए थे।
कहा कि तो कौन सी बड़ी बात है। कोई बड़ी बात नहीं है। हार और जीत चलती है। राम जी से तुलना मत कीजिए हम बहुत बड़े पापी बन जाएंगे। वहीं इस हार की भरपाई के बारे में उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इसकी भरपाई हो जाएगी। कार्यकर्ता एक बार फिर जुटेगा और भरपाई करके रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications