यूपी: साध्वी प्राची का बड़ा बयान, कहा- सरकार अध्यादेश लाकर बनवाए राम मंदिर, कांग्रेस पर कसा तंज
बरेली। विश्व हिंदू परिषद की फायर ब्रांड नेता साध्वी प्राची इन दिनों बरेली में हैं। इसी बीच उनका एक बड़ा बयान सामने आया है। साध्वी प्राची ने कहा सरकार अध्यादेश लाकर राम मंदिर का निर्माण कराए। इस तरीके से राम मंदिर का निर्माण करवाने से नकली ब्राह्मणों का पता चलेगा जो कुर्ते के ऊपर जनेऊ धारण करके मंदिर जा रहे हैं। उन्होंने कहा वो राम मंदिर के लिए समर्थन करते है या नकारते है। कम से कम इनका चेहरा सामने आना चाहिए या फिर सरकार सोमनाथ मंदिर की तर्ज पर राम मंदिर का निर्माण करवाए।

फैजाबाद का नाम बदले जाने पर कहा ये घर वापसी
इलाहाबाद और फैजाबाद का नाम बदले जाने पर कहा ये घर वापसी। साध्वी ने कांग्रेस की तुलना मुगलो से की। जो काम मुगलो ने किया था वही काम कांग्रेस ने किया। बता दें कि मंगलवार को दीपोत्सव के दौरान अयोध्या में योगी आदित्यनाथ ने स्टेज पर अपने भाषण के दौरान फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या कर दिया था। इसके बाद से लगाता बयानबाजी जारी है।

विहिप की फायर ब्रांड नेता साध्वी प्राची ने कहा सुप्रीम कोर्ट कहता है पटाखे मत जलाओ, होली पर पानी मत खर्च करो लेकिन बकरा ईद पर जब लाखों जानवर काटे जाते है तब कोर्ट संज्ञान नहीं लेता।












Click it and Unblock the Notifications