saas damad married: यूपी में फिर दोहराया गया अलीगढ़ जैसा किस्सा, इस बार गोंडा से भागे सास और दामाद
saas damad married: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सास अपने होने वाले दामाद के साथ फरार हो गई। इससे पहले पश्चिमी यूपी के अलीगढ़ में भी इसी तरह की घटना चर्चा में रही थी। गोंडा की इस कहानी में भी मोबाइल फोन ने बड़ी भूमिका निभाई है।
बताया जा रहा है कि युवक और उसकी होने वाली सास के बीच फोन पर लंबी बातचीत होती थी। घरवालों को दोनों की नजदीकियां खटकने लगी थीं। अलीगढ़ की घटना से सबक लेते हुए लड़की वालों ने जल्दबाजी में युवक से रिश्ता तोड़ दिया और लड़की की शादी कहीं और तय कर दी।

लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। शादी तय होने के बावजूद युवक और महिला के बीच फोन पर बातें जारी रहीं। आखिरकार तीन दिन पहले दोनों अचानक गायब हो गए। अब खबर है कि उन्होंने अयोध्या के एक मंदिर में शादी कर ली और फिर बेंगलुरु की ओर रवाना हो गए।
फोन पर बातचीत ने बढ़ाई नजदीकियां
गोंडा जिले के एक गांव की रहने वाली महिला की बेटी का रिश्ता दुबौलिया थाना क्षेत्र के 25 वर्षीय युवक से तय हुआ था। दोनों परिवारों के बीच आपसी बातचीत के दौरान युवक का संपर्क लड़की की मां से भी हो गया।
धीरे-धीरे युवक और उसकी होने वाली सास के बीच बातचीत का सिलसिला लंबा होता चला गया। रोजाना घंटों तक फोन पर बातचीत ने दोनों के बीच एक अलग ही रिश्ता बना दिया, जो घरवालों की नजर से भी छिपा नहीं रह सका।
रिश्ता तोड़कर जल्दबाजी में तय हुई शादी
अलीगढ़ की घटना को देखते हुए लड़की के परिवार ने जल्द ही स्थिति को भांप लिया। उन्होंने युवक से अपनी बेटी का रिश्ता तोड़ दिया और जल्दी से दूसरी जगह शादी तय कर दी। नौ मई को नई शादी की तारीख भी तय कर दी गई थी।
हालांकि रिश्ता टूटने के बाद भी युवक और महिला के बीच फोन पर संपर्क बना रहा। दोनों के बीच नजदीकियां खत्म नहीं हुईं, बल्कि और गहराती चली गईं। इसी बीच दोनों ने बड़ा फैसला ले लिया और सबकुछ छोड़कर भाग निकले।
थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी
तीन दिन पहले जब घरवालों को पता चला कि महिला घर से गायब है, तो पहले उन्होंने खुद ही तलाश की। लेकिन कोई सफलता नहीं मिलने पर वह खोड़ारे थाने पहुंचे और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजन युवक के घर भी पुलिस को साथ लेकर पहुंचे थे, लेकिन वहां भी कोई सुराग नहीं मिला। दुबौलिया थाने की पुलिस ने भी युवक से संपर्क साधने की कोशिश की, परंतु उसका भी कोई पता नहीं चल पाया।
स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि सास-दामाद ने अयोध्या के किसी मंदिर में जाकर शादी कर ली है। शादी के बाद दोनों उत्तर प्रदेश छोड़कर कर्नाटक के बेंगलुरु शहर चले गए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और दोनों की तलाश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications