Saas Damad Love: यूपी छोड़कर नए जीवन की ओर बढ़े सास-दामाद, प्रेम कहानी ने मचाया धमाल, यूट्यूब पर बना ट्रेंड
Saas Damad Love Story: अलीगढ़ के मडराक क्षेत्र से शुरू हुई सास-दामाद की अजब प्रेम कहानी अब केवल गांव और जिले की सरहदों तक सीमित नहीं रही। यह मामला अब यूट्यूब तक पहुंच चुका है, जहां इस जोड़ी पर बने गाने धड़ल्ले से ट्रेंड कर रहे हैं। खास बात यह है कि गानों की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि लाखों लोग इन्हें देख-सुन चुके हैं।
गांव से फरार हुई यह जोड़ी अब उत्तर प्रदेश से बाहर जाकर नया जीवन शुरू कर चुकी है। वहीं, राजस्थानी लोक गायकों ने इन पर आधारित गीत तैयार कर इंटरनेट पर धूम मचा दी है। सोशल मीडिया पर लोग इन गानों को खूब शेयर कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

गांव छोड़ चुकी है सास-दामाद की जोड़ी
मडराक के मनोहरपुर कायस्थ गांव की रहने वाली महिला सपना और उसके दामाद राहुल ने जब साथ जीने का फैसला लिया, तो इलाके में हलचल मच गई। दोनों के फरार होने के बाद गांव में चर्चा जोरों पर थी। लौटने के बाद भी उन्हें गांव में घुसने नहीं दिया गया और अंततः दोनों ने क्षेत्र ही छोड़ दिया।
गांव छोड़ने के बाद से दोनों की कोई खबर नहीं थी, लेकिन अब सोशल मीडिया पर वायरल गानों से ये जोड़ी फिर से सुर्खियों में है। बताया जा रहा है कि दोनों अब या तो बिहार में हैं या गुजरात में कहीं पर अपना नया जीवन बिता रहे हैं।
कई गायकों ने बनाया गाना
राजस्थान के जयपुर समेत कई इलाकों के लोक गायकों ने इस सास-दामाद की कहानी पर गाने बना दिए हैं। किसी ने "दामाद ले गया दिल सास का", तो किसी ने "प्यार की कोई उम्र नहीं होती" जैसे बोल लिखकर गीत तैयार किए हैं। एक गायक का कहना है कि यह गाना उसने भी वायरल वीडियो देखकर बनाया।
इन गानों को यूट्यूब पर अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। कुछ गीत 90 हजार से ज्यादा व्यूज़ तक पहुंच चुके हैं। एक तरह से यह जोड़ी अब लोकगायन के जरिए देशभर में मशहूर हो गई है।
पिता ने बेटे को संपत्ति से बेदखल
दूसरी ओर, इस फैसले का असर परिवार पर भी पड़ा है। राहुल के पिता ने उसे संपत्ति से बेदखल कर दिया है। उनका कहना है कि अब उनके लिए बेटा मर चुका है। वहीं, सपना ने दामाद के साथ रहना ही अपनी जिंदगी मान लिया है।
जोड़ी ने गांव में एक रात पड़ोसी गांव में काटी और फिर अगले दिन क्षेत्र छोड़ दिया। पुलिस को इस मामले की कोई सूचना नहीं है और परिवार वालों को भी नहीं पता कि वे अब कहां हैं।












Click it and Unblock the Notifications