Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'सांड की आंख' फेम 'शूटर दादी प्रकाशी तोमर' AIMS के ICU में भर्ती, चंद्रो तोमर का पहले ही हो चुका है निधन

साल 2019 में कई बायोपिक बनी, जिनमें से एक फिल्म थी 'सांड की आंख', इस फिल्म में बागपत के जोहरी गांव में रहने वाली दो महिलाओं की कहानी दिखाई गई थी। ये दोनों महिलाए, जिनका नाम चंद्रो तोमर और प्रकाशी तोमर है, यह दुनियाभर में शूटर दादी के नाम से मशहूर हैं। ताजा जानकारी के अनुसार शूटर दादी प्रकाशी तोमर की तबियत ज्यादा ख़राब है जिसके चलते उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि शूटर दादी प्रकाशी तोमर की 12 सितंबर को अचानक तबीयत खराब हो गई थी। जिसके बाद उन्हें नोएडा के मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तभी से दादी का मेट्रो अस्पताल में कई दिनों तक उपचार चला। लेकिन दादी के स्वास्थ में कोई सुधार नहीं हुआ। जिसके बाद उन्हें नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां शुरुवात में दादी की हालत में सुधार दिखा, लेकिन सोमवार की शाम को दादी के पेट में परेशानी हुई और तबीयत ज्यादा बिगड़ गई।

Saand Ki Aankh fame Shooter Dadi Prakashi Tomar admitted in ICU of delhi AIMS

इसके बाद डॉक्टरों की सलाह पर परिजनों ने दादी को दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया है। दादी के पुत्र रामबीर सिंह व पुत्री अंतरराष्ट्रीय शूटर सीमा तोमर ने बताया कि उन्हें दिल्ली एम्स अस्पताल में भर्ती करने में दिल्ली स्वास्थ मंत्रालय की मदद मिली है। वहां उनका आईसीयू में उपचार चल रहा है।

Saand Ki Aankh fame Shooter Dadi Prakashi Tomar admitted in ICU of delhi AIMS

आपको बता दें कि शूटर दादी के नाम से मशहूर निशानेबाज बहनों चंद्रो तोमर और प्रकाशी तोमर में से चंद्रो तोमर 2021 में कोरोना से जंग हार गईं थी। 89 वर्ष की उम्र में शूटर दादी चंद्रो तोमर का कोरोना के कारण मेरठ के आनंद अस्पताल में निधन हो गया था। वहीं अब प्रकाशी तोमर की हालत भी गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज एम्स के आईसीयू में चल रहा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+