Lucknow-Kanpur Expressway: 4700 करोड़ डूबे? पहली बारिश में धंस गया एक्सप्रेसवे, उद्घाटन के 12 दिन बाद चिटका

Lucknow-Kanpur Expressway Collapse Rains: लखनऊ-कानपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे एक बार फिर चर्चा में है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि करीब 4,700 करोड़ रुपये की लागत से बने इस एक्सप्रेसवे का एक हिस्सा पहली ही बारिश में धंस गया। वीडियो में सड़क के किनारे धंसने और सतह पर दरारें दिखाई जा रही हैं।

आपको बता दें कि, बीती 13 जुलाई 2026 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया था। 1650 दिनों में तैयार हुआ था एक्सप्रेसवे...

lucknow-kanpur-expressway

उद्घाटन के समय क्या कहा गया था?

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन 13 जुलाई 2026 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने किया था। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी मौजूद थे। उद्घाटन समारोह उन्नाव में आयोजित हुआ था। सरकार ने इसे उत्तर प्रदेश के सबसे महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में से एक बताया था।

Lucknow-Kanpur Expressway Features: क्या-क्या बताई गईं थी एक्सप्रेसवे की खासियत?

  • कुल लंबाई लगभग 63 किलोमीटर
  • निर्माण लागत करीब ₹4,700 करोड़
  • लखनऊ से कानपुर की यात्रा लगभग 40 मिनट में पूरी होने का दावा
  • पहले यही दूरी तय करने में ढाई से तीन घंटे तक लग जाते थे
  • अधिकतम गति सीमा 120 किलोमीटर प्रति घंटा
  • दोपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
  • दुर्घटना की स्थिति में AI आधारित कैमरे सीधे NHAI कंट्रोल रूम को अलर्ट भेजेंगे
  • यह देश का पहला Barrier-less Expressway बताया गया, जहां टोल प्लाजा पर वाहन रोकने की आवश्यकता नहीं होगी।

कितना देना होगा टोल?

  • इस एक्सप्रेसवे पर सफर करने वालों को पहले की तुलना में अधिक टोल है। लखनऊ से कानपुर कार द्वारा यात्रा पर लगभग ₹275 टोल
  • पुराने मार्ग पर यही शुल्क करीब ₹95 था यानी टोल लगभग तीन गुना बढ़ गया है। हालांकि, सरकार का तर्क है कि कम समय, बेहतर सड़क और बिना रुकावट यात्रा का लाभ यात्रियों को मिलेगा।

1650 दिनों में तैयार हुआ था एक्सप्रेसवे

आपको बता दें कि, इस परियोजना का शिलान्यास 5 जनवरी 2022 को किया गया था। करीब 1650 दिनों तक निर्माण कार्य चलने के बाद इसे जुलाई 2026 में जनता के लिए खोल दिया गया। उद्घाटन से पहले राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परियोजना से जुड़ी प्रदर्शनी का भी निरीक्षण भी किया था।

सरकार या NHAI की प्रतिक्रिया क्या है?

इस खबर के लिखे जाने तक वायरल वीडियो में किए जा रहे दावों पर संबंधित विभाग या NHAI की ओर से विस्तृत आधिकारिक तकनीकी रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई थी। अगर, भविष्य में विभाग की ओर से स्पष्टीकरण, जांच रिपोर्ट या मरम्मत संबंधी जानकारी जारी होती है, तो खबर अपडेट की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+