लखनऊ मेट्रो के पिलर से टकराई बस, 6 लोग घायल
लखनऊ। प्रदेश की राजधानी में निर्माणाधीन लखनऊ मेट्रो के पिलर से रोडवेज की बस टकरा गई है। जिस वक्त बस पिलर से टकराई उस वक्त बस में काफी यात्री सवार थे। यह घटना आज सुबह उस वक्त हुई जब यह बस चारबाग से कानपुर की ओर जा रही थी। हादसे के वक्त बस में तकरीबन 25 लोग सवार थे। जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में 6 लोग घायल हो गए हैं।

हादसे में घायल लोगों को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। इसके बाद परिवहन विभाग ने दूसरी बस से यात्रियों को कानपुर के लिए रवाना किया। हादसे के बाद परिवहन विभाग के अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार ड्राइवर को नींद आ रही थी, जिसकी वजह से बस अनियंत्रित होकर पिलर से जा टकराई। बस की स्थिति को देखकर लगता है कि इसकी हालत काफी जर्जर है।












Click it and Unblock the Notifications