लालू प्रसाद यादव ने सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह और मुख्यमंत्री अखिलेश से की बात, कहा- संयम से ले काम

समाजवादी पार्टी की रार में मुलायम सिंह यादव के समधी और राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने मुख्यमंंत्री अखिलेश यादव से बात की।

पटना। उत्तर प्रदेश के सत्ता प्रतिष्ठान में अचानक आए तूफान पर राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के समधी लालू प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से शनिवार को फोन पर बात कर समझौते की सलाह दी। कहा कि सांप्रदायिक ताकतों से लड़ने के लिए साथ रहना होगा। इससे पहले भी सपा के उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष शिवपाल और अखिलेश में हुए विवाद में भी लालू ने ही मध्यस्थता कर समझौता कराया था।

लालू प्रसाद यादव ने सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह और मुख्यमंत्री अखिलेश से की बात, कहा- संयम से ले काम

पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व रेल मंत्री लालू ने कहा कि घर का झगड़ा सुलझाया जाना ही सबसे बेहतर है। कहा कि इस झगडे़ के कारण बना बनाया खेल बिगड़ गया। लालू ने पत्रकारों से कहा कि मैंने अखिलेश से बात कर कहा कि वे संयम से बात करें और मुलायम सिंह से मुलाकात करें, दूसरे इसका फायदा ना उठा पाएं। कहा कि मैंने नेता जी (मुलायम सिंह) से भी अपील की है कि सभी एकजुट रहें ताकि सांप्रदायिक शक्तियों से लड़ा जा सके। कहा कि यह वो समय है जब हमें अपनी धर्मनिरपेक्षता की विरासत बचानी होगी। लिखा है कि मैंने नेता जी को सुबह 8 बजे फोन किया था। मैं परेशान था इसलिए अखिलेश को भी फोन किया और कहा कि आलतू-फालतू और चमचों को दरकिनार करें।बता दें कि लालू यादव हमेशा से यही चाहते हैं कि किसी भी तरह उत्तर प्रदेश के चुनाव में बीजेपी को पराजय का रास्ता दिखाया जाय। यह तभी संभव हो सकता है जब मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश में महागठबंधन बनाएंगे । पर उत्तर प्रदेश में आए इस राजनीतिक घमासान को नहीं रोका गया तो दूसरी पार्टी को फायदा हो सकता है। गौरतलब है कि लालू यादव सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के शुभचिंतक ही नहीं बल्कि समधी भी है। उन्होंने बीते साल अपनी छोटी बेटी राजलक्ष्मी की शादी मुलायम सिंह यादव के पोते व सांसद तेजप्रताप यादव से की थी। ये भी पढ़ें: यूपी में हार भी गए तो 2019 के लिए मोदी के मुकाबले खड़े होंगे अखिलेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+