कासगंज के बाद अब गंजडुंडवारा में हिंसा भड़काने की साजिश, जलाया धर्मस्थल का दरवाजा

Recommended Video

    Kasganj में फिर भड़की हिंसा, धार्मिक स्थल के दरवाजे पर लगाई आग | वनइंडिया हिंदी

    कासगंज। यूपी के कासगंज में भड़की हिंसा की आग अभी बुझी भी नहीं है कि प्रदेश में एक और जगह हिंसा भड़काने की साजिश रची जा रही है। कासगंज जिले के गंजडुंडवारा कस्बे में कुछ अज्ञात लोगों ने एक धार्मिक स्थल के दरवाजे में आग लगा दी। इस घटना के बाद कस्बे में तनाव का माहौल पैदा हो गया है। धर्म स्थल में आगजनी की घटना कस्बे की सब्जी मंडी के पास हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंचना शुरू कर दिया है।पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है। तनाव के देखते हुए इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है।

    police

    पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस में मामले लिप्त लोगों को पकड़ने के लिए पुलिस ने सर्च अभियान चलाया है। गंजडुंडवारा में धर्म स्थल में आगजनी की घटना के बाद कासगंज शहर में सतर्कता बढ़ा दी गई है। पुलिस स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए है। प्रशासन ने किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए अतरिक्त फोर्स तैनात किया है।

    यह पहली बार नहीं है कि गंजडुंडवारा में दंगा भड़काने की कोशिश की गई है। इससे पहले 1993 में यहां पर हिंसा भड़की थी। जब उमा भारती के एक भाषण के बाद यहां पर हिंसा भड़क उठी थी। जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई थी। जिसके बाद पूरे प्रदेश में दंगे शुरू हो गए थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+