UP : पराली को लेकर सीएम योगी बोले- पराली जलाने की वजह से बढ़ा एयर पोल्यूशन
CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पराली को लेकर बढ़ रहे स्माग यानी हवा में फैल रहे प्रदूषण को लेकर चिंता जतायी है। योगी ने कहा है कि पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने का असर गाजियाबाद, नोएडा और दिल्ली में दिखायी पड़ रहा है।

एक कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने कहा कि परसों सुप्रीम कोर्ट ने प्रदूषण पर पंजाब, हरियाणा, यूपी और दिल्ली समेत 5-6 राज्यों को नोटिस जारी किया। दिल्ली जाते समय मैं गाजियाबाद में उतरा। जैसे ही मैं विमान से बाहर निकला, मेरी आंखों में जलन होने लगी और मुझे एहसास हुआ कि यह धुंध के कारण था।
योगी ने कहा कि जब मैंने पराली जलाने और औद्योगिक प्रदूषण से प्रभावित क्षेत्रों को देखने के लिए नासा के उपग्रह चित्रों की जांच की, तो पता चला कि पूरा पंजाब और उत्तरी भाग हरियाणा को 'लाल' (पराली जलाने का संकेत) में दर्शाया गया था। जब इन राज्यों से हवा चली तो दिल्ली अंधेरे में ढकी हुई थी।
On the issue of air pollution, Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath says, "The day before yesterday Supreme Court issued notices to 5-6 states including Punjab, Haryana, UP and Delhi on pollution. On my way to Delhi, I landed at Ghaziabad, as soon as I stepped out of the aircraft my… pic.twitter.com/yOAJMn8NVE
— ANI (@ANI) November 3, 2023
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने कुछ दिनों पहले ही पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने पर प्रतिबंध लगाने की मांग वाली याचिका पर केंद्र और अन्य से जवाब मांगा था। इसकी वजह से सर्दियों में राष्ट्रीय राजधानी में बड़े पैमाने पर वायु प्रदूषण होता है। मुख्य न्यायाधीश एस ए बोबडे की अध्यक्षता वाली पीठ ने पर्यावरण और वन मंत्रालय के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा और दिल्ली सरकारों को नोटिस जारी किया था।












Click it and Unblock the Notifications