Reels on railway track: रील के चक्कर में मौत से मुकाबला! पटरी पर लेटा युवक, ऊपर से गुज़री ट्रेन, पहुंचा जेल

Reels on railway track: सोशल मीडिया की दुनिया में एक वीडियो वायरल हो जाए तो लोग रातों-रात 'स्टार' बन जाते हैं। लेकिन कभी-कभी ये वायरल होने की चाह इतनी खतरनाक हो जाती है कि जान ही दांव पर लग जाती है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से सामने आया है, जहां एक युवक ने 'जिंदगी की कीमत' पर एक रील बनाई।

रेल की पटरी पर लेटकर उसने वीडियो शूट किया, और उसके ऊपर से ट्रेन निकल गई। वीडियो बनाते वक्त युवक जिंदा तो बच गया, लेकिन अब वह सलाखों के पीछे है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

reels-on-railway-track-unnao-up-news

स्टंट बना वायरल, पुलिस ने तुरंत की कार्रवाई

यह घटना कुसुंभी रेलवे स्टेशन की है, जहां रंजीत चौरसिया नाम का युवक रील बनाने के लिए ट्रेन की पटरी पर लेट गया था। वह चाहता था कि ट्रेन उसके ऊपर से निकले और वह वीडियो से सोशल मीडिया पर धूम मचा दे।

वीडियो जैसे ही वायरल हुआ, पुलिस महकमे में हलचल मच गई। रेलवे पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जांच शुरू की गई और युवक की पहचान होते ही उसे उन्नाव रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

आजकल सोशल मीडिया पर रील बनाने की होड़ चल रही है। लोग अपने फॉलोअर्स बढ़ाने के चक्कर में ये भूल जाते हैं कि एक छोटी सी गलती उनकी जान भी ले सकती है। रंजीत की ये हरकत भी ऐसी ही सनक का नतीजा थी।

रेलवे प्रशासन ने साफ किया है कि इस तरह की गतिविधियां न केवल खुद के लिए, बल्कि ट्रेन संचालन और यात्रियों के लिए भी बेहद खतरनाक हैं। अब ऐसे मामलों में सख्ती बरती जाएगी।

अब रील नहीं, जेल में बिताएगा दिन

पुलिस की टीम में शामिल उपनिरीक्षक राममोहन, नीरज कुमार और बृजेश कुमार ने युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने रंजीत को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। फिलहाल वह जेल में बंद है और उसकी 'रील फेम' की ख्वाहिश अब सलाखों में कैद हो गई है।

रेलवे अधिकारियों ने युवाओं से अपील की है कि जान जोखिम में डालने वाली ऐसी हरकतें न करें। सोशल मीडिया की प्रसिद्धि पल भर की होती है, लेकिन उसका खामियाजा जिंदगी भर भुगतना पड़ सकता है।

रेलवे प्रशासन अब ऐसे मामलों पर कड़ी नजर रख रहा है। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और GRP स्टेशन और सोशल मीडिया पर नजर बनाए हुए हैं। अगर किसी ने भी जानलेवा स्टंट किया तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।

पहले भी हो चुकी है दर्दनाक घटना

यह कोई पहली घटना नहीं है जब किसी ने रील के चक्कर में अपनी जान जोखिम में डाली हो। सितंबर 2024 में सीतापुर में एक ही परिवार के तीन लोग रील बनाते समय ट्रेन की चपेट में आ गए थे। पति-पत्नी और उनके दो साल के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई थी।

ये लोग रिश्तेदारी से लौटते वक्त रेलवे ट्रैक पर वीडियो बना रहे थे। तभी अचानक ट्रेन आ गई, लेकिन वीडियो बनाने के जुनून में उन्हें ट्रेन की आवाज तक सुनाई नहीं दी। यह हादसा कई लोगों के लिए चेतावनी था, लेकिन फिर भी कुछ लोग सबक नहीं ले रहे।

आजकल सोशल मीडिया पर लाइक्स और फॉलोअर्स पाने की होड़ में युवा अपनी ज़िंदगी की कीमत तक भूल जाते हैं। चाहे खतरा जान का हो या कानून का, रील बनाना और वायरल होना जैसे उनका मकसद बन गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+