Lovelesh Tiwari: अतीक-अशरफ के कातिल लवलेश तिवारी की सोशल मीडिया पर वायरल हुई रील
अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ के कातिल लवलेश तिवारी की एक रील सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर वायरल हो रही है। आपने देखी क्या...?

Lovelesh Tiwari News: लवलेश तिवारी, अरुण मौर्य और शनि सिंह उर्फ पुराने...ये उन तीन हमलावरों के नाम हैं, जिन्होंने खुलेआम पुलिस करस्टी और मीडिया के बीच अतीक अहदम और उसके भाई अशरफ को 15 अप्रैल की देर रात मौत की नींद सुला दिया था। तीनों हमलावर मीडिया कर्मियों के भेष में आए थे।
जिस वक्त अतीक और अशरफ पर हमला हुआ वक्त दोनों भाई मीडिया से बात कर रहे थे। इस हत्याकांड को अंजाम देने के बीद तीनों ने खुद को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था। इस हत्याकांड में सबसे ज्यादा जो नाम चर्चाओं में आया वो है लवलेश तिवारी का।
दरअसल, लवलेश तिवारी फेसबुक प्रोफाइल के बाद अब सोशल मीडिया पर लवलेश की रील भी तेजी से वायरल हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अतीक अहमद और अशरफ हत्याकांड में शामिल लवलेश तिवारी की आखिरी रील है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस रील को लवलेश ने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर पोस्ट किया है, जिसमें वह अपने एक दोस्त के साथ नजर आ रहा है। इस रील्स के बैकग्राउंड में बज रहे म्युजिक ने सभी को हैरान कर दिया है। दरअसल, रील्स में हम 'जंगल में शेर, बागों में मोर' को सुना जा सकता है।
वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
लवलेश के इस आखिरी रील्स के वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स के लगातार कमेंट आने शुरू हो गए हैं। कोई लवलेश को बब्बर शेर बता रहा है तो कोई परशुराम। तो वहीं, लवलेश के पड़ोसियों की मानें तो उसे सनी देओल की फिल्म अर्जुन पंडित काफी पसंद थी।
लवलेश तिवारी के पड़ोसियों की मानें तो वह कहना था कि 'डॉन को मारकर डॉन' बनूंगा। तो वहीं, अब उसके पड़ोसियों को विश्वास नहीं हो रहा है कि लवलेश इनता बड़ा कांड कैसे कर सकता है? पड़ोसी लवलेश एक बात हमेशा कहता था कि कुछ बड़ा करने की इच्छा है।
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, शूटर्स में से एक लवकेश तिवारी के घर पुलिस पहुंच गई है और उसके परिजनों से पूछताछ कर रही हैं। बता दें, लवलेश की मां का कहा है कि उनका बेटा धार्मिक प्रवृत्ति का था और हमेशा मंदिर जाया करता था। वहीं दूसरी पिता का कहना है कि उनका बेटा नशेड़ी था।
बता दें, लवलेश तिवारी उत्तर प्रदेश के बांदा जिले का रहने वाला है। सोशल मीडिया पर उसने खुद को एक बजरंग दल का मेंबर बताया है। लवलेश के खिलाफ चार पुलिस केस दर्ज हैं। वह एक केस में जेल भी जा चुका है। उसे एक महीने की सजा हुई थी।
लड़की को थप्पड़ मारने का भी उसपर केस था। इस मामले में उसे डेढ़ साल की जेल हुई थी। तीसरा केस शराब से जुड़ा हुआ था। वह अब क्या काम करता था इस बारे में घर में किसी को नहीं पता था।












Click it and Unblock the Notifications