हाईकोर्ट आदेश पर ढाई साल बाद गिने गए वोट, मतगणना केन्द्र पर बीजेपी सांसद का हंगामा

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में पंचायत चुनाव की री-काउंटिंग संपन्न हुई। विकासखंड हरैया सतघरवा के ग्राम कैली में मतगणना के दौरान धांधली का आरोप लगा था। जिसके बाद तत्कालीन हारे हुए प्रत्याशी ने हाईकोर्ट का रुख किया और वहां से री-काउंटिंग का आदेश ले आया। बलरामपुर के इतिहास में पहली बार किसी ग्राम सभा चुनाव की री-काउंटिंग चुनाव के ढाई साल बाद कोर्ट के आदेश पर की गई है।

मतगठना से पहले हुई झड़प

मतगठना से पहले हुई झड़प

एसडीएम व अन्य अधिकारियों की मौजूदगी मे मतगणना से ठीक पहले दोनों प्रत्याशी समर्थकों के बीच झड़प शुरू हो गयी। जिसकी वजह मतगणना में देरी बताई जा रही है। हंगामे की खबर सुनकर प्रत्याशी सुधा पाल के समर्थन में लोकसभा श्रावस्ती से भाजपा सांसद दद्दन मिश्रा भी एसडीएम दफ्तर में आ धमके और एसडीएम को तीखे तेवर दिखाते हुए मतगणना सुचारु रुप से कराने का निर्देश दिया। काफी मशक्कत के बाद पूर्ण हुई री-काउंटिंग में पूर्व में विजयी घोषित प्रत्याशी हसीन बनो ने ही 2 मतों से जीत दर्ज की।

2015 में हुआ था पंचायत चुनाव

2015 में हुआ था पंचायत चुनाव

साल 2015 में पंचायत चुनाव संपन्न हुए थे इस दौरान विकासखंड हरैया सतघरवा के ग्राम सभा कैली में मतगणना के दौरान 1527 मतों की कुल गिनती की गई थी जबकि कुल 1514 ही पड़े थे, 13 मतों की ज्यादा गिनती आने के बाद बवाल मच गया था। तत्कालीन हारे हुए प्रत्याशी सुधा पाल ने तत्कालीन जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी से गुहार लगाई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई जिसके बाद सुधा पाल ने हाइकोर्ट का रुख किया और ढाई साल की लंबी कानूनी लड़ाई के बाद, री-काउंटिंग का आदेश हासिल किया।

2 मतों से जीत की दर्ज

2 मतों से जीत की दर्ज

कोर्ट के आदेश के बाद बुधवार को बलरामपुर में री-काउंटिंग की गई। मतगणना में हो रही देरी से दोनों प्रत्याशियो के समर्थक भड़क गए और हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की खबर सुनते ही सांसद दद्दन मिश्रा व उनके समर्थक भी मौके पर पहुंच गए काफी हंगामे के संपन्न हुई री-काउंटिंग में हसिमा बनो को 377 व सुधा पाल को 375 मत मिले, और पुनः हासिमा बनो को विजयी घोषित किया गया। एडीएम अनूप कुमार शुक्ला ने बताया के माननीय हाईकोर्ट के आदेश पर कैली ग्राम सभा की री-काउंटिंग सम्पन्न हुई है जिसमें पूर्व में विजयी घोषित प्रत्यासी हासिमा बनो ने 2 मतों से जीत दर्ज की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+