सीमा हैदर को क्या लोकसभा चुनाव में टिकट देगी अठावले की पार्टी? सांसद बोले- अगर टिकट ही देना पड़ा तो ...
सीमा को उनकी पार्टी का नहीं बल्कि... सीमा हैदर को RPI में क्या शामिल करने पर क्या बोले अठावले?
पाकिस्तान से भारत में अवैध तरीके से आई सीमा हैदर की हैसियत बड़ी सेलिब्रेटीज सी हो चुकी है, लगातार सुर्खियों बटोर रही सीमा हैदर को लेकर हर दिन नए-नए दावे किए जा रहे हैं। पहले उन्हें फिल्मों में रॉ एजेंट का रोल ऑफर होने के बात सामने आई वहीं इसके बाद ये भी बातें सामने आई कि सीमा हैदर भारतीय राजनीति में कदम रखते हुए जल्द केंद्रीय मंत्री रामदास उठावले की रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया में शामिल होने का भी ऑफर मिला है? जब इस बारे में अठावले से सवाल पूछा गया तो जानिए उन्होंने क्या जवाब दिया?

अठावले के पार्टी प्रवक्ता ने सीमा को लेकर बोली थी ये बात
बता दें एनडीए सरकार में शामिल रामदास अठावले की रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया पार्टी के प्रवक्ता राष्ट्रीय प्रवक्ता किशोर मासूम ने गुरुवार को सीमा हैदर को उनकी पार्टी में शामिल होने की इच्छा जाहिर की थी । प्रवक्ता ने कहा था कि 'सीमा के खिलाफ जो जांच हो चल रही है अगर वो बेगुनाह साबित होती हैं और उन्हें भारत सरकार देश की नागरिकता दे देती है तो हम चाहेंगे कि वो RPI का हिस्सा बने, उन्हें उत्तर प्रदेश महिला विंग का अध्यक्ष बनाया जा सकता है।'
जब सोनिया गांधी तो सीमा हैदर क्यों नहीं?
इतना ही नहीं अठावले की पार्टी के प्रवक्ता ने सीमा हैदर को अच्छी वक्ता बताते हुए कहा था कि जब भारत में आकर सोनिया गांधी प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवार बन सकती हैं तो सीमा हैदर के साथ ऐसा क्यों नहीं हो सकता है, वो भी तो भारत की राजनीति में शामिल हो सकती हैं।
सीमा हैदर को RPI में क्या शामिल करेंगे अठावले
हालांकि इस संबंध में आज जब रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया पार्टी के मुखिया और महाराष्ट्र सांसद से शुक्रवार को संसद के बाहर मीडिया ने पूछा क्या पाकिस्तानी सीमा हैदर आपकी पार्टी में शामिल होने वाली हैं? इस सवाल का जवाब देते हुए अठावले ने कहा इसका सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने कहा पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने जो बयान दिया उसके लिए उन्होंने उसने कोई परमीशन नहीं ली।
अठावले बोले अगर टिकट ही देना पड़ा तो...
पाकिस्तानी सीमा हैदर को पार्टी में शमिल करके क्या 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी टिकट देगी?अठावले ने कहासीमा हैदर के साथ हमारी पार्टी का कोई संबंध नहीं है। वह पाकिस्तान से भारत आई हैं। उन्हें शामिल करने का सवाल ही नहीं उठता। हमारी पार्टी मेंआखिरकार, अगर हमें उन्हें टिकट देना ही पड़ा तो यह भारत से पाकिस्तान तक का टिकट होगा।
#WATCH | Delhi: On Pakistani national Seema Haider, Ramdas Athawale, President, Republican Party of India (Athawale) & Union Minister says, "Our party has no relations with Seema Haider. She has come from Pakistan to India...There is no question of including her in our party...If… pic.twitter.com/o735VvRh4u
— ANI (@ANI) August 4, 2023












Click it and Unblock the Notifications