प्राण प्रतिष्ठा से पहले रामलला को भेंट की गई नई पोशाक, जानें कब पहनाई जाएगी?
Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले रविवार को राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास को नई पोशाक और ध्वज भेंट किया गया। प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न होने के बाद रामलला को नई पोशाक पहनाई जाएगी।
आचार्य सत्येन्द्र दास ने कहा कि ये वस्त्र उस दिन के लिए हैं, जब भगवान राम प्राण प्रतिष्ठा के बाद मुख्य गर्भगृह में विराजमान होंगे। राम दल ट्रस्ट के अध्यक्ष कल्कि राम दास ने ये वस्त्र भेंट किए हैं। वह समय-समय पर कपड़े भेजते रहते हैं। उन्होंने एक ध्वज भी समर्पित किया है, जिसे स्थापित किया जाएगा।

राम दल के अध्यक्ष कल्कि राम दास महाराज ने कहा कि यह सब भगवान राम के आशीर्वाद और केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के समर्थन से ही हासिल किया जा सकता है।
राम लला के 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह से पहले, वहीं, ब्रज धाम के भक्त बांके बिहारी मंदिर से अयोध्या पहुंचे। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास को भगवान राम को समर्पित करने के लिए एक चांदी का शंख, बांसुरी और एक मोती का हार भेंट किया।
16 जनवरी से मुख्य समारोह
राम लला के 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। जिसमें समाज के सभी क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्ति और लोग शामिल होंगे। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने 22 जनवरी को दोपहर में राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला को विराजमान करने का निर्णय लिया है। अयोध्या में राम लला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए वैदिक अनुष्ठान एक सप्ताह पहले 16 जनवरी से मुख्य समारोह शुरू होंगे।












Click it and Unblock the Notifications